बर्थडे स्पेशल: एक के बाद एक दमदार फिल्मों के साथ जैकलिन फ़र्नान्डिस टॉप एक्ट्रेस बनने की राह पर

जैकलिन फ़र्नान्डिस के पास ऐसी फिल्मों का लाइनअप है जिसे देखते हुए उन्हें आने वाले वक़्त में टॉप एक्ट्रेस की जगह पर देखा जायेगा

आज जैकलिन के बर्थडे पर जानते हैं उनकी बॉलीवुड अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में

जैकलिन फर्नांडीज आज अपना बर्थडे मना रही हैं| आज वो 32 साल की हो गयी हैं| जैकलिन साल 2006 में मिस श्रीलंका बन गई और मिस यूनिवर्स पेजेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। तबसे लेकर अबतक जैकलिन ने अपनी करियर में ऊँचाइयों को ही छुआ है|

बॉलीवुड में उन्होंने साल 2009 में सुजय घोष की फिल्म अलादीन के साथ डेब्यू किया था| इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख जैसे अभिनेता थे| इसके बाद जैकलिन फ़र्नान्डिस मर्डर 2 (2011), हाउसफुल 2 (2012), रेस 2 (2013), किक (2014), हाउसफुल 3 (2016), डिशूम (2016) जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा थी।

अब, जैकलिन फ़र्नान्डिस की अगली फिल्म अ जेन्टलमैन है जिसके प्रमोशन में वो लग हुई हैं|

इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे| यह फिल्म 25 अगस्त, 2017 को रिलीज होने वाली है|

इसके बाद उनके पास डेविड धवन की फिल्म जुड़वाँ 2 भी है

इस फिल्म में जैकलिन क आठ वरुण धवन और तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार में होंगे| हाल में ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है|इसके अलावा जैकलिन के पास आने वाली कई दमदार फिल्मों का लाइनअप है|

जैकलिन रेमो डिसूज़ा और सलमान खान की फिल्म का पार्ट हैं|

हाल में ही मीडिया से बातचीत के दौरान जैकलिन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वो रेमो डिसूज़ा और सलमान खान की फिल्म का पार्ट हैं| जैकलिन ने जुड़वाँ 2 के सेट पर सलमान खान के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, “वो बहुत ही इमोशनल हो गए थे| हम बहुत ही खुश थे की सलमान वहां थे | सलमान ने बहुत ही बड़ा सरप्राइज़ दिया| बीस साल के बाद जुड़वाँ के सेट पर आना उनके लिए बहुत ही यादगार रहा|”

रेस 3 में हो सकती है जैकलिन की एंट्री

सलमान खान और रेमो की फिल्म करने पर जैकलिन ने अपनी सहमति जताई| इसके अलावा रेस 3 के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा,, अभी बात चीत चल रही है| जैकलिन ने कहा,” अभी थोडा बहुत बदलाव हो रहा है तो देखते हैं|”

किक 2 में एक बार फिर दिखेगी सलमान और जैकलिन की जोड़ी

इसके अलावा किक 2 के बारे में बताते हुए जैकलिन ने कहा कि अभी फिल्म लिखी जा रही है तो अभी उसको बहुत समय है| इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की ये सवाल नाडियाडवाला से पूछना चाहिए|”

जैकलिन ने फिल्मों के चुनाव के बारे में बताते हुए ये भी कहा कि अब वो थोडा रुककर और सोच समझ कर सीरियस काम करना चाहती हैं|

खैर, गौर करें तो इन फिल्मों से जैकलिन का करियर ग्राफ निश्चित रूप से काफी ऊपर जायेगा|

जन्मदिन की शुभकामनाएं जैकलिन फ़र्नान्डिस!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।