Happy Independence Day 2018: 15 अगस्त को ये 5 फिल्मी गीत जरूर गाए जाते हैं, जानिए इसके पीछे की कहानी

15 अगस्त को सुने जाने ये देशभक्ति गाने देख रो पड़ेंगे आप, यहाँ देखिये ऐसे ही 5 सदाबहार गाने

15 अगस्त को सुने जाने ये देशभक्ति गाने देख रो पड़ेंगे आप, यहाँ देखिये ऐसे ही 5 सदाबहार गाने

आजादी पाने के लिए हम सभी को 200 वर्ष तक अंग्रेजो की गुलामी सहनी पड़ी थी| हजारों बलिदान के बाद हमारा देश एक स्वतंत्र राष्ट्र बन पाया है| हिन्दुस्तान को आजादी मिलने के बाद जो जवान शहीद हुए उनकी दास्तां को हमारे देश के गायकों ने अपने गानों में बड़े ही साज़ो से सजाया है| उनके गानों की धुन और बोल सुनकर आप बहुत ही इमोशनल हो जायेंगे|

आज हम 72वें स्वतंत्रता दिवस की राह पर हैं| आज के दिन हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिनकी वजह से साल 1947 में हमारे देश को आजादी मिली थी| इस आज़ादी की ख़ुशी में पूरा देश झूम रहा होता है| इसके साथ ही 15 अगस्त के दिन आने वाला स्वतंत्रता दिवस उन देश भक्तों की कुर्बानी को याद करने का दिन भी है जिन्होंने आजादी की चाहत में अपनी जान दे दी और आज हम आजाद देश के आजाद नागरिक हैं।

ऐसे में आइये जानते हैं उन देशभक्ति गानों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के वो 5 देशभक्ति गाने जिन्हें सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

1. मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा मोती ,मेरे देश की धरती

फिल्म उपकार (1967) का ये गीत लगभग हर साल गुनगुनाया जाता है| इसके गीतकार थे गुलशन बावरा और संगीतकार कल्याणजी आनंदजी थे| इस गाने को महेन्द्र कपूर ने अपनी आवाज़ दी थी और मनोज कुमार इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे|

2. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा…

यह गीत बहुत ही प्रसिद्ध रहे मोहम्मद इक़बाल की आवाज़ में है| फिल्म भाई बहन (1959) के इस गाने को संगीतकार दत्ता नाइक ने म्युज़िक दिया था वहीँ आशा भोसले ने इसे गाया था| वहीँ इस गाने को परदे पर बेबी नाज़ पर फिल्माया गया था|

3. ऐ मेरे वतन के लोगों…

बॉलीवुड का यह अमर गीत कवि रामचंद्र द्विवेदी ने लिखा था| यह गाना भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीरों के लिए गया गया था| जिसके बाद सी रामचंद्र के इस गाने को भारतकोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने साल 1963 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया था | तबसे लेकर अबतक लोग इस गाने को भूल नहीं पाए है|

4. भारत का रहने वाला हूं…

फिल्म: पूरब और पश्चिम (1970) का ये गाना हमारे भारत की आन-बान और शान की बात करता है| इस गाने को संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया था| वहीँ इसके गीतकार थे इन्दीवर|

5. दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए…

अपने वतन के लिए अपनी जान कुर्बान करने का ज़ज्बा लिए ये गाना फिल्म कर्मा (1986) से है| इसके गीतकार आनंद बख्सी थे|

इनमें से आपका फेवरेट गाना कौनसा है? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।