अब इतनी बदल गयी है बजरंगी भाईजान की मुन्नी, देखिये ये 10 तस्वीरें

10 साल की हुई बजरंगी भाईजान की मुन्नी, अब ऐसा है उनका लुक

10 साल की हुई बजरंगी भाईजान की मुन्नी, अब ऐसा है उनका लुक

बजरंगी भाईजान में मुन्नी के नाम से फेमस हर्षाली मल्होत्रा का जन्म साल 2008 में 3 जून के दिन हुआ था| हर्षाली मल्होत्रा अब दस साल की हो गई हैं| हालाँकि सलमान खान के साथ अपनी फिल्म की वजह से वो बहुत ही पॉपुलर हो गयी हैं इनस्टा पर उनके बहुत से फैन्स हैं यही नहीं बल्कि वो कई सारे विज्ञापनों में नज़र आती हैं| आइये उनके बर्थडे पर जानते हैं कि वो अब कैसी नज़र आती हैं-

आपको बता दें बजरंगी भाईजान में उन्होंने मुन्नी नाम का किरदार किया था जो पाकिस्तान की होती है और इंडिया में भटक जाती है| बाद में बजरंगी भाईजान बने सलमान खान उन्हें उनके घर तक पहुंचाते हैं| इस फिल्म के लिए हर्षाली को कई सारे अवार्ड्स मिले थे| यही नहीं बल्कि उन्हें इसके बाद कई फिल्मों के ऑफर भी मिले थे |

हालाँकि मज़ेदार बात ये है कि मुन्नी के किरदार के लिए 5000 ऑडिशन लिए गए थे जिसमें से हर्षाली को चुना गया था| इस फिल्म में उनके साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी एक्टिंग करते हुए नज़र आये थे|

आपको बता दें बजरंगी भाईजान में एक्टिंग से पहले हर्षाली मल्होत्रा एड फिल्मों में कम करती थी और मधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी थी| हालाँकि सालमन खान के साथ उनकी इस फिल्म ने उनका नाम कर दिया|

जल्द ही वो अर्जुन रामपाल की फिल्म नास्तिक में नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में उनका महत्वपूर्ण किरदार होगा| इसके पहले उन्होंने टीवी में कबुल है सीरियल में एक्टिंग की थी इसके बाद उन्हें फिल्म में आने का मौका मिला|

सलमान खान की बात करें तो जल्द ही उन्हें रेस 3 नाम की फिल्म में देखा जाएगा| रेस 3 एक्शन, पारिवारिक नाटक, सस्पेंस, रोमांस और ब्लॉकबस्टर गानों के साथ एक कंपलीट पैकेज साबित होगी। फ़िल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।