राजस्थान के ‘राजशाही’ अंदाज की कायल है पूरी दुनिया, यहां इन हस्तियों ने रचाई है शादी

चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारें में जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को कैद करने के लिए राजस्थान के शाही परंपरा को चुना...

राजा महाराजा की तरह शाही ठाठ बाठ पसंद करने वाले लोगों को राजस्थान बेहद ही आकर्षिक करता है। दुनियाभर के नामी लोग यहां करोड़ो खर्च करके अपनी शादी करते हैं। इस कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल होने जा रहा है। देसी गर्ल प्रियंका अपने होने वाले विदेशी पति निक जोनस के साथ राजस्थान के उम्मेद भवन में सात फेरे लेने वाले हैं। राजस्थान ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के लोगों का दिल जीता है। यहां कई शानदार भव्य शादियों का आगाज हुआ है। चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारें में जिन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को कैद करने के लिए राजस्थान के शाही परंपरा को चुना…

कैटी पैरी-रुसेल ब्रांड
कैटी पैरी और रुसेल ब्रांड ने 23 अक्टूबर वर्ष 2010 को राजस्थान में शानदार शादी की। उनकी इस भव्य शादी में तकरीबन 80 मेहमानों ने शिरकत की। उन्होंने शादी के लिए राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व को चुना। इनकी शादी की सजावट पूरी भारतीय परंपरा के अनुसार की गई थी। इस कपल ने अपनी शादी के एक दिन पहले बॉलीवुड थीम डिनर पार्टी रखी थी। इसमें रुसेल ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था और कैटी ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इनकी शादी के दौरान भारतीय पांरपरिक गाने बज रहे थे।

रवीना टंड़न-अनिल थडानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंड़न और अनिल थडानी 22 फरवरी 2004 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने राजस्थान के शहर उदयपुर को चुना था। रवीना और अनिल ने उदयपुर के शिव निवास पैलेस में भड़ी भव्यता के साथ शादी की थी। इस शादी में 81 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। इस शाही शादी में वेडिंग कॉस्टूम के लिए डिजाइनर मानव गंगवानी ने तैयार किया था।

विक्रम चाटवाल-प्रिया सचदेव
विक्रम चाटवाल और प्रिया सचदेव ने भी अपनी जिंदगी के इतने अनमोल पलों को राजस्थान की वादियों में कैद किया था। इस कपल ने अपनी शादी के सारे फक्शंन अलग- अलग पैलेस में किए। इन्होंने शादी की प्री वेडिंग बैस उदयपुर के श्री निवास पैलेस में मनाया था। वहीं लेक पैलेस होटल, देवग्रिह पैलेस और जगमदिंर पैलेस में भी इन्होंने पार्टी की। जनता पैलेस में इस कपल ने सात फेरे लिए। इनकी शादी में हिलेरी क्विटंन और उनकी बेटी चेलसा शामिल हुई थी। इसके साथ ही इस पार्टी में तकरीबन 400 मेहमानों ने शिरकत की थी।

एलिजाबेथ हर्ली-अरुण नायर
बॉलीवुड से हॉलीवुड के सितारों के लिए राजस्थान उनका फेवरेट है। उम्मेद भवन में एलिजाबेथ हर्ली और अरुण नायर ने भी उम्मेद भवन से शादी की थी। यहां

आए लोग कुछ दिन के लिए किसी महाराजा-महारानी की लाइफ स्टाइल को महसूस करते है। कभी न भूलने वाले इस अहसास को महसूस करने का खर्च भी कम नहीं होता है। करोड़ों खर्च करने के बाद लोगों को यह रॉयल अहसास होता है। दो से तीन दिवसीय शादी समारोह पर करोड़ों का खर्च आता है। पांच से पच्चीस करोड़ सामान्य खर्च माना जाता है।

वीडियो में देखिए प्रियंका और निक की शादी की सारी जानकारी…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।