अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में ये 10 मज़ेदार बातें

क्या आपको पता है महानायक के बारे में ये 10 मज़ेदार फैक्ट्स?

क्या आपको पता है महानायक के बारे में ये 10 मज़ेदार फैक्ट्स?

आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है| उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1942 में हुआ था| बिग बी को बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय अभिनेता माना जाता है| 1970 से उनकी लोकप्रियता बढ़ी..तब से लेकर आजतक उन्हें बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है|

अपने लम्बे बॉलीवुड करीयर में उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड और बारह फ़िल्मफ़ेयर जैसे अवार्ड्स शामिल हैं। अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड मिलने का रिकार्ड है।

फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन ने गाने गाये हैं और कई सारे सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहे हैं| इसके अलावा वो एक फिल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं|

बिग बी ने ज़ंजीर के सफल होने के बाद अभिनेत्री जया भादुड़ी से शादी कर ली थी| श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन, उनके बच्चे है| फिलहाल वो पर शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं जो अक्सर टी.आर.पी की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है|

आइये महानायक के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में ऐसी खास बातें जो शायद आपको पता ना हो-

1.अमिताभ बच्चन जब पैदा हुए थे तो उनका नाम इंकलाब था| और महानायक बनने के बाद उन्होंने एक फिल्म में भी इसी नाम का किरदार किया था|

2.अमिताभ बच्चन अपने दोनों हाथो से लिख सकते हैं|

3.अमिताभ बच्चन की फैमली सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों में से एक है|

4.शायद आपको पता न हो लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन  दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे|

5.कई सारी फिल्मो में काम कर चुके रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक बहुत ही मजेदार फैक्ट्स शेयर करते हैं| एक तरफ जहाँ रजनीकांत की बेटी का नाम ऐश्वर्या है तो वहीँ अमिताभ बच्चन की बहु का नाम भी ऐश्वर्या है|

6.अमिताभ बच्चन को सेल्फ सर्विस अच्छी नहीं लगती और वो चाहते हैं की उनकी पत्नी जाया उन्हें खाना परोस कर दें|

7.अमिताभ बच्चन ने शेरवूड कॉलेज में बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती है| कुछ याद आया कि नसीब फिल्म में उन्होंने कितनी शानदार बॉक्सिंग की थी?

8.अमिताभ बच्चन को गुलाबजामुन बहुत ही पसंद है|

 

 

9.अमिताभ बच्चन वेजिटेरियन हैं| उन्हें आलू पूरी, ढोकला और पराठा बहुत पसंद है|

10.बिग बी को दिन में एक बार अपने पूरे परिवार के साथ बैठ कर खाना खाने की आदत है| उनके साथ पूरी बच्चन फैमिली ये रूल फॉलो करती है|

 

 

पिंकविला हिंदी की तरफ से बॉलीवुड के महानायक को जन्मदिन की शुभकानाएं!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।