एक दो तीन गाने पर थिरकी जैकलीन और माधुरी, आपको कौन आयी पसंद ?

जैकलीन फर्नांडिस VS माधुरी दीक्षित ? किसका इंतज़ार आया पसंद

बॉलीवुड फिल्मों में अब क्लासिक गानों के रीमेक का चलन चल चूका है और जब ऐसा कुछ होता है तो कम्पेरिज़न होना लाज़मी है| अब ऐसा ही कुछ हो रहा है जैकलिन फ़र्नान्डिस के साथ| बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फ़र्नान्डिस हाल में ही माधुरी के पदचिन्हों पर चलती हुई नज़र आयीं है| हम बात कर रहे हैं उनके नए आइटम सोंग एक दो तिन की| इस गाने में जैकलीन ने काफी ओराज़िनालिटी रक्खी है| वो माधुरी पर फिल्माए गए सभी फेमस स्टेप्स को दोहराती हुई नज़र आ रही है| लेकिन ये दोनों गाने अपने आप में ही एक दुसरे से अलग हैं आइये जानते हैं कैसे-

 

 

 

मॉडर्न टच
जैकलिन पर फिल्माये गए इस गाने को मॉडर्न टाच देने की कोशिश की गयी है| चाहें वो इस गाने का म्युसिक हो या फिर जैकलिन के मूव्स ओवर आल गाने का लुक मॉडर्न है| जबकि माधुरी नेका गाना अपने आप में ही एक क्लासिक है|

 

ड्रेस
वहीँ जैकलिन फ़र्नान्डिस के ड्रेस की बात करें तो ये थोडा और रिविलिंग हैं| मोहिनी मके भेष में जाने के लिए उन्होंने टॉप की जगह बिकनी पहनी है और उनकी स्कर्ट में रंग बिरंगी कपडे बंधे हुए हैं| वहीँ माधुरी की बात करें तो वो इस गाने में बहुत सारे स्टेप्स करती हुई नज़र आयीं थी और उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसका ट्रेंड सेट हो गया था| उनकी रंग-बिरंगी स्कार्ट उन दिनों ट्रेंड में शामिल हो गया था वहीँ जैकलिन के ड्रेस में कुछ भी नयापन नहीं है|

 

 

एक्सप्रेशंस
माधुरी दीक्षित को एक्सप्रेशन की क्वीन कहा जाता है| ऐसे में लोगों को जैकलिन से भी यही उम्मीद थी| जैकलिन ने अपननी तरफ से कई र्र्क्सप्रेशन देने की कोशिश की है| आपको बता दें माधुरी इस गाने से बहुत ही फेमस हो गयी थी उन्हेंमोहिनी के नाम से जाना जाने लगा था| माधुरी का ये गाना आज भी लोगों के दिलों मेंजिंदा है |

 

 

1 मिनट 36 सेकेंड के गाने में जैकलीन फर्नांडीस प्रतीक बब्बर के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही है| हालाँकि इस गाने पर जैकलिन को मिक्स REVIEW मिल रहे हैं| अबतक इस गाने को 18 मिलियन व्यूज मिल चुके है|

 

 

इस गाने का असल वर्जन सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। लेकिन जब उनसे इस नए गाने के बारे में उनकी राय जानने की कोशिश की गयी तो उन्होंने सिपर बात करने से मना कर दिया जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है की शायद उन्हें ये गाना पसंद ना आया हो| या फिर वो इस गाने के रीमेक ना चाहती हो|

 

 

एक दो तिन की बात करें तो ये गाना सबसे पहले माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेजाब’ से लिया गया है| जो साल 1988 में रिलीज हुई थी। न केवल फिल्म ने बल्कि इस गाने में माधुरी के डांस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने को 29 साल बाद एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर फिल्माया गया है। तो आपके हिसाब से इस गाने को किसने अच्छे से किया जैक्लोएँ या माधुरी? नीचे कमेंट्स में बताइए

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.