कबीर बेदी ने बेटी सी भी छोटी उम्र की लड़की से की थी चौथी शादी, हिरोइनों के साथ भी थे अफेयर

कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ रही है रोमांस से भरी

कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ रही है रोमांस से भरी

दिग्गज कलाकार कबीर बेदी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रोमांस के लिए ख़बरों में बने रहते हैं| आज के ही दिन यानी 16 जनवरी, 1946 को उनका जन्म हुआ था| दो साल पहले उन्‍होंने खुलेआम 70वें जन्‍मदिन पर चौथी शादी की थी तब मीडिया में शोर मच गया| उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दुसांज से शादी की थी जोकि उम्र में उनकी बेटी से भी छोटी थी|

कबीर की चौथी पत्नी परवीन की उम्र 45 साल है वहीँ उनकी बेटी पूजा बेदी 49 है| दोनों में लगभग चार साल के उम्र का फासला है| अआप्को बता दें परवीन ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं| शायद आपको जानकर हैरानी हो कि शादी से पहले वो कबीर बेदी के साथ 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में थीं|

कबीर का जन्म लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था| और आज वो अपना 72 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं| कबीर बेदी को कई इवेंट में खुद से 29 साल छोटी पत्‍नी परवीन के साथ देखा जा सकता है|

परवीन से पहले इनके साथ की थी शादी

कबीर बेदी की पर्सनालिटी पर बहुत सी अदाकाराएँ अपनी जान तक देने को तैयार थी| लड़कियों को उनकी तरफ अट्रैक्ट होने में बिलकुल भी समय नहीं लगता यही वजह रही कि उनके बहुत से अफेयर चर्चा का विषय बने रहे| यही नहीं बल्कि परवीन बॉबी भी उनमें से एक थी| जिनके साथ कबीर खान रिलेशनशिप में थे| लेकिन शादी की बात करें तो आइये आपको बताते हैं उनकी तीन और शादियों के बारे में|

डांसर प्रोतिमा बनी थी पहली हमसफ़र

कबीर बेदी ने सबसे पहले डांसर प्रोतिमा बेदी से शादी की थी| उन दोनों की दो संतानें हैं जिनमें उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ शामिल हैं| लेकिन प्रोतिमा के साथ उन रिश्ता बहुत समय तक नहीं चला जिसकी वजह थी कि कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बॉबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप में थे | लेकिन एक दुखद खतना हुई 1997 में सिजोफ्रेनिया बीमारी की वजह से कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद उनकी पहली पत्नी ये गम ना उठा अकी और चल बसी|

फैशन डिज़ाईनर थी दूसरी पत्नी

कबीर बेदी ने पहली पत्नी को खोने के बाद दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की| दोनों का बेटा एडम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं| एडम को बॉलीवुड फिल्म फिल्म ‘हैलो कौन है?’ में देखा गया था| हालाँकि कबीर की ये शादी भी लम्बे समय तक नहीं चली और जल्द ही तलाक हो गया|

तीसरी शादी भी टूटी

दो रिश्तों के ख़राब होने के बाद कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी भी की| उनकी पत्नी का नाम निक्की था जोकि टीवी और रेडियो प्रेजेंटर थी| लेकिन कुछ सालों बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया|

हालाँकि अब कबीर ने जब चौथी शादी की है तो उनका कहना है कि ये उनकी आखिरी शादी है और वो बहुत ही खुश हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।