करवा चौथ के दिन चार चांद लगा देते हैं बॉलीवुड के ये 5 सदाबहार गानें

करवा चौथ त्योहार को फिल्मी पर्दे पर काफी महत्व दिखाया गया है। बॉलीवुड के कई सितारों के लिए इस बार का करवा चौथ बेहद ही खास रहेगा...

आज करवा चौथ है और इस दिन सभी शादीशुदा औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार का फिल्मी पर्दे पर काफी महत्व दिखाया गया है। बॉलीवुड के कई सितारों के लिए इस बार का करवा चौथ बेहद ही खास रहेगा। क्योंकि उनका ये शादी के बाद का पहला करवा चौथ होने वाला है। बॉलीवुड के कई न्यूली वेड कपल का ये पहला त्यौहार है। जाहिर सी बात है कि करवा चौथ को लेकर ये सितारे उत्साहित तो होंगे ही।

इस दिन शादीशुदा औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। इतना ही नहीं आज के समय में तो कई पति भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते है। इस दिन औरतें चंद्रमा को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलेंगी। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको सुनवाते हैं बॉलीवुड के बेहतरीन गाने।

फिल्म- ‘हम दिल दे चुके सनम’
इस फिल्म का गाना चांद छुपा बादल में करवा चौथ पर दर्शाया गया है। इस गाने में एश्वर्या राय और सलमान खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। ये फिल्म 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म- कभी खुशी कभी गम
इस फिल्म के गाना लैजा लैजा में करवा चौथ त्योहार दिखाया गया है। इस गाने में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और काजोल के डांस को लोगों ने खूब फॉलों किया था। ये फिल्म 2001 में आई थी।

फिल्म- दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म ने हालही में 23 साल पूरे किए है। इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे थे। इस फिल्म का गाना घर आजा परदेशी में करवा चौथ दिखाया गया है। ये फिल्म 1995 में सिनेमाघरों में आई थी।

फिल्म- जहर
इस फिल्म का गाना अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में भी करवा चौथ का सीन दिखाया गया है। 2005 में ये फिल्म पर्दे पर आई थी।

फिल्म- आशिक-आवारा
इस फिल्म का गाना चांद और पिया में करवा चौथ दिखाया गया है। ये फिल्म पर्दे पर 1993 में सिनेमाघरों में आई थी।

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।