KBC 10 की पहली Crorepati बनीं असम की बिनीता, जानिए इनके जीवन का सफर

असम की बिनीता जैन ने पूरे विश्वास के साथ 14 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ जीता, दो लोगों ने 25 लाख रुपए जीते

KBC 10 ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 2018 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल गया है। असम की बिनीता जैन नामक महिला ने इस सीजन में बिग बी के शो से एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इसके साथ ही बिनीता जैन इस सीजन की पहली करोड़पति बन गईं हैं। पिछले सीजन केबीसी 9 में भी पहली करोड़पति एक महिला ही बनी थी। हम आपको इनके करोड़पति आने तक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस संबंध में सोनी टीवी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बिग बी अमिताभ बच्चन एक करोड़ राशि की घोषणा करते दिख रहे हैं। हालांकि इसमें प्रतियोगियों के चेहरे पर भी चमक देखने को मिल रही है। ट्विटर पर शेयर किए वीडियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। केबीसी के फैंस इस एपिसोड के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को प्रसारित किया जाएगा।

सात करोड़ के सवाल पर रूकी बिनीता!
सोनी टीवी के द्वारा शेयर किया वीडियो बेहद ही रोमांचित करने वाला है। इसमें अमिताभ बच्चन बिनीता जैन से कहते हैं अब ये रहा सात करोड़ का सवाल… लेकिन इसका जवाब बिनीता आखिर कैसे देती हैं ये तो देखना बनता है बॉस। लेकिन इसके लिए आपको प्रसारित होने तक का इंतजार करना होगा। बिनीता 14 सवालों के जवाब देते दिखेंगी।

बिनीता के जीवन की खास बातें
बिनीता जैन के फेसबुक प्रोफाइल को देखकर पता चलता है कि वह काफी खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रही हैं। इनके दो बच्चे (एक बेटा और बेटी) हैं। ये गुवाहटी में शिक्षक हैं। शिक्षक होने के कारण इनका लगाव पढ़ाई से हमेशा बना रहा। शायद यही वजह रही कि बिनीता ने अपने मेहनत के बदौलत केबीसी में जगह बनाई। इनके पिता का नाम कमल जैन है। अगस्त 7 को इनके पिताजी का जन्मदिन था जिसका वीडियो भी शेयर किया है।

इन्होंने जीते 25 लाख रुपए
KBC 10 ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक बिहार और गुजरात के प्रतियोगी ने 25 लाख रुपए जीते हैं। बिहार के भागलपुर निवासी सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के संदीप सवालिया ने 25 लाख रुपए जीतकर गेम से क्वीट कर गए। पिछले सीजन में झारखंड के जमेश्दपुर निवासी अनामिका ने एक करोड़ रुपए जीते थे। हालांकि वह जैकपॉट सवाल का रिस्क नहीं उठाई थी।

 देखें ये वीडियो…

ब्रिटेन का गेम शो और केबीसी का संबंध
बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ इंडियन टीवी गेम शो है। वर्ष 2000 में इस शो को आरंभ किया गया था। यह शो ब्रिटेन के गेम शो ‘हू वांट्स टू बी मिलेनियर’ से बेहद मिलता-जुलता है। 2000 से लेकर 2007 तक इस शो को स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया। इसके बाद 2010 से इस शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाने लगा। पहले इसकी राशि केवल एक करोड़ रुपए थी लेकिन अब ये पांच करोड़ तक जा चुकी है।

इसे भी देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.