Kerala Floods: शाहरुख खान, बिग बी,अनुष्का शर्मा समेत बॉलीवुड के इन सितारों ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा समेत इन सितारों ने दिया केरला बाढ़ में फंसे लोगों को दान, फैन्स से भी की अपील

शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा समेत इन सितारों ने दिया केरला बाढ़ में फंसे लोगों को दान, फैन्स से भी की अपील

केरला में बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, ए आर रहमान और जैकलिन फर्नांडिस जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां सामने आई है| ना सिर्फ बॉलीवुड सितारों ने मदद की है बल्कि अपने फैन्स से भी राज्य की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया है।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा , “केरल में लगातार बारिश के चलते मची तबाही भयावह है। सैकड़ों और हजारों बहन-भाई बेहद तकलीफ में हैं। हमें केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जितना योगदान कर सकते हैं, उतना करना चाहिए। मैंने किया है। आपको भी जरूर करनी चाहिए।”

शाहरुख खान

बता दें शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये का डोनेशन दिया है|

जैकलिन फर्नांडीज़

जैकलिन फर्नांडीज़ ने केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया |उन्होंने अपने बयान में कहा, “केरल में बाढ़ के हुए विनाश को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदना जरूरतमंद लोगों के साथ है। मैंने हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के जरिए दान देने का फैसला किया है।”

बता दें जैकलिन ने अपने फैन्स और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से भी बाढ़ राहत कार्य में मदद करने की गुजारिश सोशल मीडिया के ज़रिये की|

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन

केरल की मदद के लिए फिल्ममेकर प्रियदर्शन अपना और अभिनेता अक्षय कुमार का चेक पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष को दे चुके हैं इसके बाद प्रियदर्शन ने लिखा, “आइए, एकजुट होकर केरल को दोबारा पटरी पर लेकर आएं। कोई राजनीति नहीं, कोई धर्म नहीं सिर्फ मानवता। आइए, केरल को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं।”

श्रद्धा कपूर
https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/1030115530273783809
श्रद्धा कपूर ने भी डोनेशन दिया और साथ ही साथ अपने फैन्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो भी केरला बाढ़ पीड़ितों की मदद करें|
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा
जल्द ही सुई धागा नाम की फिल्म में नज़र आने वाले इन दोनों एक्टर्स ने केरला बाढ़ मं फंसे लोगों के लिए डोनेट किया और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अपने फोलोवर्स से दान देने की अपील की|
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।