Krishna Janmashtami 2017- जन्माष्टमी पर बॉलीवुड के इन 10 धमाकेदार गानों के साथ मनाइए ये त्योहार

बॉलीवुड के इन 10 गानों में देखिये कान्हा के त्योहार का सेलिब्रेशन

बॉलीवुड के इन 10 गानों में देखिये कान्हा के त्योहार का सेलिब्रेशन

कृष्णा जन्माष्टमी एक ऐसा त्यौहार है जिसे ना सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है| इस साल आज के दिन पूरे विश्व में हिन्दू धर्म के लोग कृष्णा के जन्म को मनाएंगे| यह त्यौहार हर साल कृष्णा के जन्म की ख़ुशी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है| पुराणों की माने तो भगवान् श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था| जिसके बाद यह दिन भगवान कृष्ण के रूप में मनाया जाने लगा|

लेकिन कान्हा का ये त्योहार न सिर्फ सामान्य लोग बालको बॉलीवुड भी सालों से मनाता आया है| अपनी बॉलीवुड फिल्मों के ज़रिये कृष्ण जन्मास्टमी का ये त्यौहार लोगों तक पहुंचता आया है| कृष्णा का स्वाभाव नटखट, था जो गोपियों को छेड़ने और उन्हें परेशान करने के जाने जाते थे| कभी वो उनकी मटकी को कंकड़ फेंक तोड़ देते थे तो कभी उन्हें अपने प्यार के जाल में उलझा लेते थे| बॉलीवुड के गानों में भी कान्हा के इन्ही अंदाजों के बारे में बताया गया है|

इस आर्टिकल में आइये देखते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही 10 गाने जिसमें आपको बॉलीवुड में जन्माष्टमी मनाने की झलक के साह साथ कृष्णा के नटखट अंदाज़ का पता चलेगा|

1.मैया यशोदा-

मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया..हम साथ साथ हैं का ये गाना लोगों के दिमाग में आज भी उतने ही ताज़ा हैं|

2.मोहे पनघट पर-

मुगल-ए-आज़म का ये गाना कृष्णा के नटखट अंदाज़ के बारे में है| जिसपर मधुबाला का खुबसूरत नृत्य देखने ही लायक है|

3.यशोदा का नन्दलाला-

संजोग का ये गाना हर माँ एक बार अपने बच्चे के लिए जरुर गुनगुनाती है|

4.बड़ा नटखट है ये किशन कन्हैया-

फिल्म अमर प्रेम के इस गाने को शर्मीला टैगोर पर फिल्माया गया है| जो बाच्चों को कृष्णा के समान मानती है|

5.श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम-

ये गाना कृष्णा की पुजारन मीरा और प्रेमिका राधा पर आधारित है| लता मंगेशकर की ये आवाज़ आज भी आपके दिल को छु लेगी|

6. काहें छेड़े मोहे-

देवदास का ये गाना और उसपर माधुरी का दिलकश अंदाज़| कृष्णा का ये गाना उनके नटखट अंदाज़ के बारे में है|

7.गोविंदा आला रे-

कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर महाराष्ट्रा में दही-हांड़ी फोड़े जाते हैं| और इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है|

8.मच गया शोर सारी नगरी में-

कृष्ण भगवान पर आधारित ये गाना उनके जन्म की ख़ुशी के बारे में व्याख्यान है| कि कैसे उनके जन्म पर सब खुश और हर्षित है|

9.राधा कैसे न जले:

लगान फिल्म का ये गाना आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है| इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे कृष्णा जब दूसरी गोपियों के साथ होते थे तो राधा के मन में कैसी भावनाए आती थीं|

10.गो गो गो गोविंदा:

सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा पर फिल्माया गया ये गाना दही हांड़ी के पहले मनाये जाने वाले सेलिब्रेशन के बारे में है| इस गाने को सुनकर आप भी एक बार झूम उठेंगे |

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।