नहीं चली फिल्में तो ये जॉब कर रही है ये 90s की एक्ट्रेस..ऐसी हो गयी है लाइफ

कुछ ऐसी लाइफ जी रही हैं मयूरी कांगो

कुछ ऐसी लाइफ जी रही हैं मयूरी कांगो

एक्ट्रेस मयूरी कांगो हाल में ही चर्चा का विषय बनी हैं| उन्हें महेश भट्टद्वारा निर्देशित फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से बॉलीवुड में नाम मिला था| बॉलीवुड की यह खुबसूरत एक्ट्रेस फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं| उन्हें ‘घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही…’ नाम के गाने से याद किया जाता है| फिल्म में उनकी मासूमियत देखकर लोग उनपर फ़िदा हो गए थे| हालाँकि उनका बॉलीवुड करियर बहुत ही थोड़े समय के लिए चला और वो इस इंडस्ट्री से दूर हो गयी| अगर अब आप सोच रहे हैं कि वो क्या करती हैं तो आइये इस रिपोर्ट में हम बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल 2003 में मयूरी ने शादी कर अपना घर बसा लिया| उनके पति एक NRI बिजनेसमैन हैं जिनका नाम आदित्य ढिल्लन हैं| शादी के बाद वो न्यूयॉक में सेटल हो गई| उन दोनों का एक बेटा भी है| हालाँकि अब वो भारत आ चुकी हैं और दिल्ली के गुरुग्राम में एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम कर रही हैं|

बॉलीवुड में उन्हें ‘होगी प्यार की जीत’ नाम की फिल्म से पॉपुलैरिटी मिली| हालाँकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पॉपुलैरिटी को भुना नहीं पायी| उनका करियर बहुत ही छोटा रहा| फिल्म से अलग उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ न्‍यूयॉर्क से एमबीए की डिग्री ली और अमेरिका में भी जॉब की| हालाँकि वो 2013 में भारत लौट आयीं और तबसे यहाँ पर ही जॉब कर रही हैं|

उनकी फिल्मों में बेताबी, होगी प्यार की जीत, बादल जैसी फिल्में शामिल हैं| यही नहीं बल्कि उन्हें थोड़ा गम थोड़ी खुशी, नरगिस, डॉलर बाबू, किट्टी पार्टी, जैसे टीवी शोज में भी देखा गया था| हालाँकि उन्हें यहाँ भी कोई सफलता हासिल नहीं हुई|

मयूरी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फ़िल्मी दुनिया की चमक-धमक पसंद नहीं है उन्हें सिर्फ अपना काम ही अच्छा लगता है|

आपको बता दें मयूरी को फिल्मों में सबसे बड़ा ब्रेक महेश भट्ट ने दिया था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।