शाहरुख़ खान..अक्षय कुमार से लेकर प्रभास तक, 2017 की यह ब्लॉकबस्टर जोड़ी 

शाहरुख़ खान और.. इन स्क्रीन जोड़ी को किया दर्शकों ने खूब पसंद

शाहरुख़ खान.. अक्षय कुमार से लेकर प्रभास तक, २०१७ की यह ब्लॉकबस्टर जोड़ी

2017 में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही वही कुछ फिल्मे अपना जादू बिखरने में पीछे रह गयी। वहीं ऐसे में इस साल कई ऐसी जोड़ियां भी आईं जिन्होंने दशकों के दिल जीत लिए। इसके साथ ही इन जोड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। इन जोड़ियों की खास बात यह है कि, दर्शक इन ऑनस्क्रीन कपल को बार बार देखना चाहती है। इन स्टार जोड़ी में शाहरुख़ खान से लेकर तमिल एक्टर प्रभास भी शामिल है। तो चलिए जानते है, 2017 की ऐसी ही सुपरहिट और सबसे ज्यादा पसंद की गई 10 जोड़ियों के बारे में –

शाहरुख़ खान और माहिरा

खानों में खान शाहरुख़ खान तो सिर्फ रोमांस, प्यार और महोब्बत के लिए ही जाने जाते है। वैसे शाहरुख़ किसी भी एक्ट्रेस के साथ रहे वो जोड़ी सुपरहिट होनी ही है। खैर, फिल्म रईस से माहिरा खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। जबकि पहली बार इस फिल्म में शाहरुख के साथ रोमांस करती दिखाई दीं। अब माहिरा को शाहरुख खान का साथ मिले और यह जोड़ी हिट न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। रईस की यह सुपरहिट जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया।

 

प्रभास और अनुष्का शेट्टी

सुपर डूपर हिट फिल्म बाहुबली को जहा लोगों से तारीफे मिली वही फिल्म में दिखाई गयी प्रभास और अनुष्का की सुपरहिट जोड़ी भी पसंद किया है। हालांकि, परदे पर दिखने वाली जोड़ी रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में जुड़ेंगी ऐसी खबरे है। बता दे कि, इस जोड़ी इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की गई जोड़ी है। जबकि यह बॉलीवुड की फिल्म नहीं थी। इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया गया था। बाहुबली ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए वहीं दूसरी तरफ प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को भी भारत के अलावा ओवरसीज भी खूब पसंद किया गया।

 

वरुण धवन आलिया भट्ट

वरुण धवन आलिया भट्ट को हर कोई साथ में देखना पसंद करता है। साल की शुरूआत में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में ये दोनों साथ दिखाई दिए। इन दोनों की ये फिल्म भी सुपरहिट रही और साथ ही इस जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। वैसे इस ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शक रियल लाइफ में एक साथ जुड़ने की सलाह देते है।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी साथ दिखाई दी। जहा इस फिल्म से सोशल मेसेज भी मिला साथ ही अक्षय और भूमि की फनी लव स्टोरी देखने मिली। जबकि इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

 

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर

पहली बार बड़े परदे पर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में देखा गया। हालांकि फिल्म की स्टोरी के वजह से इस जोड़ी को लोगों ने पसंद किया।

 

आयुष्मान खुराना और कृति सेनन

फिल्म बरेली की बर्फी में आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की स्वीट जोड़ी को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी साबित हुई। फिल्म की कहानी थोड़ी अकडम थी लेकिन इनकी परफॉरमेंस के वजह से यह जोड़ी हिट हो गयी।

 

रितिक रोशन और यामी गौतम

वहीं फिल्म काबिल में दिखाई दी रितिक रोशन और यामी की इस जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। अंधे होने के बावजूद इनकी प्रेम कहानी अच्छे तरिके से स्क्रीन पर देखकर दर्शकों के दिल छू गयी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

 

वरुण धवन और जैक्लीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू दोनों की एक्ट्रेसेस के साथ वरुण की इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हाल ही में आई फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन को दो-दो एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते देखा गया।  ज्यादा तर दर्शकों को वरुण और जैकलीन की जोड़ी पसंद आयी। बता दे कि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

 

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर

वहीं फिल्म शुभ मंगल सावधान में एक बार फिर से साथ दिखे। वही आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के रोमांस और समझ को लोगों को खूब पसंद आया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी चली।

 

इरफान खान और सबा

फिल्म हिंदी मीडियम में इरफान खान और सबा की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

 

 

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.