श्रीदेवी: चांदनी जैसी चमकी मिस्टर इंडिया बन सदमा दे गयी, ये है उनके 10 दमदार रोल

ये है श्रीदेवी के 10 दमदार रोल

  |     |     |     |   Updated 
श्रीदेवी: चांदनी जैसी चमकी मिस्टर इंडिया बन सदमा दे गयी, ये है उनके 10 दमदार रोल
ये है श्रीदेवी के 10 दमदार रोल

वह खूबसूरत थी, वह करिश्माई थी, और जब भी वह स्क्रीन पर आती थी, उन्हे देखते ही रहने का मन होता था| इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेसेस में एक श्रीदेवी ने फिल्म इन्दुट्री में चार साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था| उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 1 9 76 में तमिल फिल्म में उन्होंने पहली बार एक्टिंग की थी| तमिल और तेलुगू सिनेमा में उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता ने उन्हें हिंदी फिल्मों में जगह दी और वो पहली फिमेल सुपरस्टार बनी|

श्रीदेवी के आसपास कई कंट्रोवर्सी घिरी हुई थी| चाहें वो मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनका अफेयर, जया प्रदा और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी लगातार प्रतिद्वंद्विता और बोनी कपूर से उनके अचानक विवाह ने उन्हें सुर्खियों में बनाये रखा। उनकी पर्सनालिटी और करिश्मा आज भी छाया हुआ है| आईये बात करते हैं श्रीदेवी द्वारा निभाए गए कुछ ऐसे किरदार जो हमारे ज़हन में हमेशा बने रहेंगे-

1. सोलहवा सावन (1979):

श्रीदेवी ने 1979 में सोलवा सावन के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने एक महत्वाकांक्षी और खुबसूरत गाँव की लड़की का किरदार निभाया था| उन्हें उनकी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से काफी नाम मिला था|

2. सदमा (1983):

आज बॉलीवुड को अपनी मौत से सदमा दे गयीं श्रीदेवी ने कभी सदमा नाम की फिल्म में एक ऐसे वयस्क का किरदार निभाया था जिसमें वो एक बच्चे की तरह व्यव्हार करता है| श्रीदेवी ने इस किरदार को बखूबी निभाया था| इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी|

3. नगीना (1985):

श्रीदेवी ने एक यंग और रहस्यपूर्ण रजनी को शानदार ढंग से निभाया, जिस पर खलनायक अमरीश पुरी ने इच्छाधारी होने का आरोप लगाया था। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थी| इस फिल्म में श्रीदेवी ने ऋषि कपूर की प्रेमिका की भूमिका की थी|

नागिन फिल्म से मैं तेरी दुशमन गाना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है|

4. मिस्टर इंडिया (1987):

इस फिल्म से उन्हें हवा-हवाई का नाम मिला| श्रीदेवी ने फिल्म में शानदार प्रदर्शन के साथ इस शो को चुरा लिया। सीमा नाम के किरदार में उनका बबली अंदाज़ सभी का दिल चुराया|

5. चांदनी (1989):

चांदनी नाम की फिल्म स उन्हें चांदनी का नाम मिला| इस फिल्म में ऋषि कपूर और निर्देशक यश चोपड़ा के करियर में नया मोड़ लाया| वहीँ इस फिल्म से श्रीदेवी ने बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल किया|
उनकी वाइट वेशभूषा ने उत्तर भारत में फैशन में क्रांतिकारी बदलाव लाया| हर लड़की चांदनी बनने का फैसला किया|

6. चालबाज़ (1989):

इस फिल्म में उन्होंने जुड़वाँ किरदार निभाया था| एक तरफ दमदार तो दूसरी तरफ विनम्र| अंजू और अंजू के तौर पर उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया| इस फिल्म में उनके किरदार के उनकी पहली हिंदी फिल्मफेयर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवार्ड मिला| इस फिल्म में अनुपम खेर और रोहिणी हट्टांगडी ने भी प्रमुख भूमिका निभाई थी।

7. लम्हे (1991):

लम्हे में उन्होंने एक और डबल रोल किया| लेकिन यह किरदार निभाना भी बहुत ही मुश्किल था| इस फिल्म में उन्होंने माँ और बेटी दोनों का किरदार निभाया था| श्रीदेवी ने ये साबित कर दिया कि आखिर वो क्यों बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड की हक़दार हैं|

8. लाडला (1994):

श्रीदेवी ने लाडला में अनिल कपूर के साथ शीतल नाम का किरदार निभाया था|इस फिल्म में उनके डांस ने लाखों लोगों के दिलों पर राज़ किया था|

9. जुदाई (1 99 7):

फिल्म में श्रीदेवी के किरदार की वजह से उसके पति (अनिल कपूर) ने एक और महिला से शादी कर ली है| ताकि सृएवी के किरदार को पैसो वाले की तरह रहने का मौका मिल सके| उन्होंने इस फिल्म में अपनी कॉमेडी से सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी|

10. अंग्रेजी विंग्लिश (2012):

15 साल के लंबे अंतराल के बाद, गौरी शिंदे की निर्देशन में बनी पहली फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के साथ श्रीदेवी ने फिल्मों में धमाकेदार वापसी की। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें एक स्टैंडिंग ऑवेशन मिला|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply