59 की उम्र में भी नीतू कपूर हैं सुपरफिट, जानें फिटनेस का राज़

आखिर कैसे इतनी फिट हैं नीतू कपूर? जानें यहाँ

नीतू कपूर इसलिए हैं इतनी फिट

नीतू कपूर बॉलीवुड की ऐसी दिवा हैं जो 59 की होते हुए भी एकदम फिट हैं| जिनके फिटने का राज़ है एक्सरसाइज! जी हाँ नीतू कपूर का मानना है कि एक्सरसाइज करना भी बहुत ही जरुरी है यही नहीं बल्कि इतना जितना ब्रश करना और नहाना। नीतू कपूर ने अपनी माँ के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके मां को 50 साल की उम्र में ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो गई थीं। जिनमें हाई बीपी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं शामिल थी|

नीतू कपूर ने कहा अगर मैं भी अपनी मां की तरह खानपान अपना लूं तो मैं भी उनकी तरह इतनी बीमारियों से ग्रसित हो जाऊंगी। इसलिए खाना सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है। नीतू कपूर रात को डार्क चोक लेट खाती हैं साथ ही साथ लगभग हर दो घंटे पर खाना खाती हैं| वैसे नीतू कपूर की फिटनेस को देखते हुए ये सिंपल से टिप्स को फॉलो करना भी उतना ही आसान नज़र आ रहा है|

1966 में लिया था बॉलीवुड में एंट्री

नीतू कपूर ने 1966 में आई फिल्म ‘सूरज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्हें लेने का सुझाव फिल्म की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने दिया था| नीतू कपूर ने बहुत सी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया है जिसमें ‘दस लाख’, ‘वारिस’, ‘पवित्र पापी’, ‘दो कलियां’, ‘घर घर की कहानी’ जैसी फिल्में शामिल है|

लीड एक्ट्रेस के तौर पर की ये फिल्में

बाल कलाकार के तौर पर तो नीतू कपूर ने बहुत पहले ही अपनी शुरुआत कर ली थी लेकिन 1973 में उनकी फिल्म ‘रिक्शावाला’ में उन्होंने एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में नयी शुरुआत की|
इसके बाद ‘जहरीला इंसान’ (1974), ‘खेल खेल में’ (1975), ‘रफू चक्कर’ (1975), ‘दीवार’ (1975), ‘कभी कभी’ (1976), ‘परवरिश’ (1977), ‘धरमवीर’ (1977), ‘कस्मे वादे’ (1978) जैसी फिल्मों में नीतू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आयीं| ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर ने कुल 12 फिल्में की थीं। दोनों का फ़िल्मी प्यार रियल लाइफ में बदल गया और 22 जनवरी, 1980 को दोनों ने शादी कर ली|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।