तीन रिलेशनशिप और अफेयर्स के बीच नेहा धूपिया की लाइफ रही है सिंगल

दो बार शादी करते करते रह गयी नेहा धूपिया अब भी है सिंगल

दो बार शादी करते करते रह गयी नेहा धूपिया अब भी है सिंगल

नेहा धूपिया बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बोल्ड और बिंदास माना जाता है| हाल में ही उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018 के रेड कारपेट पर देखा गया था| वहीँ उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्हें ‘हिन्दी मीडियम’, ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों में भी अहम्न भूमिका निभाते हुए देखा गया था| नेहा 37 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी भी सिंगल हैं लेकिन इसकी वजह ये नहीं है कि उनकी लाइफ में कभी उन्होंने प्यार नहीं किया| लगभग दो बार उनकी शादी होते होते रह गयी| आइये आपको बताते हैं किन-किन से रहा नेहा धूपिया का अफेयर!

पहला प्यार नेशनल लेवल स्क्वैश प्लेयर

नेहा धूपिया का दिल सबसे पहले नेशनल लेवल स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य पर आया था| लेकिन उस से नेहा ने कुछ एड फिल्में ही की थी| 2000 की बात है जब दू के बीच का प्यार बढ़ने लगा| नेहा धूपिया और और ऋत्विक का ये प्यार लगभग 10 साल तक चला| यहाँ तक की दोनों के बीच शादी की खबरें भी आने लगी लेकिन अचानक से इनका रिश्ता भी टूट गया| और शादी की खबरें झूठी साबित हो गयी|

युवराज सिंह के साथ भी थी रिलेशनशिप में थी नेहा

2014 में नेहा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ा ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों एक दुसरे के प्यार में हैं| दरअसल नेहा एक्टर-सिंगर सोफी चौधरी की बर्थडे पार्टी में युवराज सिंह के साथ नज़र आयीं थी जिसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी| लेकिन नेहा ने इन ख़बरों को गलत बताया| वहीँ युवराज सिंह ने बाद में चलकर बॉडीगार्ड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर ली|

युवराज सिंह के बाद इनसे भी जुड़ा नाम

युवराज सिंह के साथ नेहा धूपिया का नाम तो जुड़ा लेकिन उन्होंने इनके साथ अपने रिलेशनशिप की बात को नहीं माना| हालाँकि इसके बाद उनका नाम जुड़ा जेम्स सिलवेस्टर से| रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स यूएस में डेन्टिस्ट का काम किया करते थे| लेकिन नेहा की वजह से ही वो मुंबई शिफ्ट हो गये थे|

हालाँकि इसके बाद भी ये कपल अलग हो गया|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।