प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि ये बॉलीवुड एक्टर्स भी हॉलीवुड में कर चुके हैं विलेन का किरदार

जब हॉलीवुड में विलेन बने बॉलीवुड के ये सितारे

जब हॉलीवुड में विलेन बने बॉलीवुड के ये सितारे

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी फिल्म बेवाच में एक विलेन का किरदार करती आयीं| ये फिल्म उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म थी |जिसमें उनका किरदार बहुत ही अहम् था| अगर आपको लगता है कि प्रियंका चोपड़ा अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि एक विलेन का किरदार कर चुकी हैं तो आप गलत हैं| आज की लिस्ट में हम कुछ ऐसे ही एक्टर्स का नाम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म में विलेन का किरदार किया है|

इरफ़ान खान


सबसे पहले इरफ़ान खान एक ऐसे हॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने कई सारी ऑस्कर विनिंग फिल्मों में काम किया है| इन फिल्मों में लाइफ ऑफ़ पाइ, जुरासिक वर्ल्ड जैसी फिल्में शामिल हैं| इसके अलावा पछले साल हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंग्स के साथ आई उनकी फिल्म इन्फेर्नो में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार किया था| इसके अलावा वो साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म द अमेजिंग स्पाइडरमैन 2 में भी इरफ़ान ने एक विलेन का ही किरदार किया था|

ऐश्वर्या राय


ऐश्वर्या राय बच्चन ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना माना नाम मानी गयी हैं| उन्होंने ब्राइड एंड प्रीजूडाइस, मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पिसेस और प्रोवोक्ड जैसी क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्में की हैं| हालाँकि दी हुई फिल्मों में उनका किरदार लीड एक्ट्रेस का था लेकिन साल 2009 में आई फिल्म द पिंक पैंथर में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार किया था|

अनिल कपूर


कुछ सालों पहले अनिल कपूर का हॉलीवुड डेब्यू भी लाइमलाइट में बना हुआ था| स्लमडॉग मिलेनियर जैसी फिल्म में अहम् किरदार करने वाले अनिल कपूर ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म द मिशन इम्पॉसिबल 4: द घोस्ट प्रोटोकाल में उन्होंने एक छोटा सा ही सही लेकिन नेगेटिव किरदार किया था| इसके अलावा स्लमडॉग मिलेनियर में भी उन्होंने ग्रे शेड का किरदार किया था|

नर्गिस फ़ाकरी


बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करने वाली नर्गिस फकरी ने साल 2015 में हॉलीवुड फिल्म स्पाई से अपना डेब्यू हॉलीवुड में किया था| इस फिल्म में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया था|

इन सभी के बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका चोपड़ा क्या कमाल दिखाती हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।