बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीटी जिंटा के बर्थडे पर जानिए उनकी 18 अनसुनी बातें

फेवरेट परफ्यूम से लेकर बॉलीवुड में इस खास दोस्त तक, प्रीटी जिंटा के बारे में जानते हैं ये बातें?

  |     |     |     |   Updated 
बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीटी जिंटा के बर्थडे पर जानिए उनकी 18 अनसुनी बातें
प्रीटी जिंटा के बर्थडे पर जानिए अनजानी बातें

प्रीटी ज़िंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था| 1998 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रक्खा| इन फ़िल्मों में अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का पुरस्कार प्रदान किया गया और आगे चलकर उन्हें फ़िल्म क्या कहना में कुँवारी माँ के किरदार को काफी सराहना मिली| उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। आइये उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िन्दगी के बारे में कुछ ऐसी खास बातें जो शायद आपको पता नहीं हो-

1.प्रीटी जिंटा ने मनोविज्ञान की पढाई की है| और उन्होंने इसी विषय से अपना ग्रेजुएशन किया था|

2.प्रीटी जिंटा को उनकी फिल्म क्या कहना के लिए 4 से भी ज्यादा अवार्ड्स मिले थे वहीँ कल हो न हो के किये 7 अवार्ड|

3.प्रीटी जिंटा को वीर ज़ारा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था|

4.प्रीटी जिंटा का फेवरेट टीवी सिरीज़ द सिम्प्संस है|

5.प्रीटी जिंटा ने 2004 के कॉन्सर्ट में टॉप एक्टर्स शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, अर्जुन रामपाल और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक ग्रुप में शामिल हुई और ये टूर एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता थी।

6.उनके पिता, दुर्गानन्द जिंटा भारतीय सेना में एक अधिकारी थे। दुर्गानन्द जिंटा की मृत्यु हो गई, उस वक़्त प्रीटी जिंटा सिर्फ 13 साल की थी| उनके पिता की मौत एक कार एक्सीडेंट में हुआ था जिसमें उसकी मां, निलप्रभा जिंटा भी शामिल थी। इस घटना की वजह से उनकी मां की हालत ठीक नहीं रही|

7.बीबीसी दक्षिण एशिया के लिए उन्होंने तीन कॉलम लिखे हैं|

8.उसका पसंदीदा परफ्यूम Envy by Gucci है|

9.शूटिंग न होने पर प्रीटी अपने घर शिमला लौट जाती थी| लेकिन अब वो मुंबई वाले घर में रहती हैं जिसे उन्होंने 2005 के बीच में ख़रीदा था|

10.बॉलीवुड में उनके आचे दोस्तों की बात की जाए तो शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, ऐश्वर्या राय और सैफ अली खान शामिल हैं।


11.प्रीटी जिंटा ने मैरीगॉल्ड (2004) में लीड किरदार को मन कर दिया था|

12. 2004 के अंत में उनके साथ एक बड़ा हादसा होते होते रह गया था| कोलंबो में टेम्पटेशन कॉन्सर्ट में एक विस्फोट के बाद और दूसरी बार हिंद महासागर सुनामी के दौरान|

13.दो भाइयों, दीपंकर जिंटा और मनीष जिंटा प्रीटी से एक साल बड़े और एक साल छोटे हैं| उनके भाइयों में से एक भारतीय सेना में एक कमीशन अधिकारी है।


14.क्या कहना के बाद क्रिटिक्स को प्रीटी जिंटा का ध्यान आया और उनकी एक्टिंग को नोटिस करना शुरू कर दिया गया|

15.”एशिया की सबसे कामुक महिला” 2006 में उन्हें नोमिनेशन मिला था|

16.मई 2006 में, करण जौहर के साथ उन्होंने कान फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व करने के लिए निमंत्रण प्राप्त किया। उन्होंने फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) को प्रमोट करती हुई नज़र आयीं|

17.प्रीटी बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान की करीबी दोस्त हैं|

18.मनीष मल्होत्रा ​​फैशन शो फ़्रीडम (2006) में उन्होंने रैम्प वाक किया था|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply