रॉयल वेडिंग: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की लव स्टोरी, जान लें शादी की जरुरी बातें

रॉयल वेडिंग की खास बातें होंगी ये, पढ़ें रिपोर्ट...

रॉयल वेडिंग की खास बातें होंगी ये, पढ़ें रिपोर्ट...

अभी कुछ देर में ही ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मर्केल शादी के पवित्र बंधन में बंध जायेंगे| खास बात ये है कि उनकी इस रॉयल वेडिंग में कई रूल्स और रेगुलेशन ख़त्म होने वाले है| मेगन के पिता की तबियत बहुत ही ख़राब है जिस वजह से वो अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे| अब ऐसे में दूल्हे प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स दुल्हन मेगन के लिए पिता की सारी रस्मों को निभाते हुए नज़र आयेंगे| आइये जानते हैं मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी की लव स्टोरी?

फ़िल्मी था प्रपोज़ल

एक दुसरे को लगभग डेढ़ साल तक जानने के बाद प्रिंस हैरी ने अपने प्यार मेगन को प्रपोज़ किया था हालाँकि उनका ये प्रपोज़ल किसी बॉलीवुड फिल्म के एक सिन की तरह था| दरअसल प्रिंस हैरी और मेगन अकेले छुट्टियों पर गए हुए थे| जहाँ मौका देखकर प्रिंस हैरी ने अपने घुटनों पर टिककर मेगन को प्रपोज़ कर दिया| इसके तुरंत बाद ही मेगन ने ख़ुशी-ख़ुशी हाँ कर दी| जिसके बाद उन्हें कहना पड़ा अभी मेरा प्रपोज़ल ख़त्म नही हुआ है अंगूठी तो देने दो|

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

प्रिंस हैरी और मेगन की मुलाकात एक दोस्त के ज़रिये हुई थी| दोनों जब एक दुसरे से पहली बात मिले तभी से उन्हें पता चल गया था कि वो इस रिलेशनशिप को आगे तक ले जायेंगे| हालाँकि उस समय दोनों ही अपने अपने काम में व्यस्त थे हालाँकि दोनों ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर काम किया| दोनों कोशिश करते थे कि दोनों आसपास ही रहे| मौका मिलते ही दोनों एक दुसरे से मिल लिया करते थे|

पहले से नहीं जानते थे एक दुसरे को

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ जहाँ लंदन की रॉयल फैमिली को विश्व में जाना जाता है वहीँ मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी के बारे में पता नहीं था| यही नहीं बल्कि प्रिंस हैरी ने भी कभी मेगन के बारे में नहीं सुना था ऐसे में जब ये दोनों एक दुसरे से मिले तो एक दुसरे को अच्छी तरह से समझा| क्योंकि उन्होंने एक दुसरे से ही एक दुसरे के बारे में जाना ना की ख़बरों से| दोनों को बहुत ही ट्रेवल करना पड़ता था हालाँकि उन्होना अपने रिश्ते को ऐसे ही मैनेज किया|

शादी में क्या होगा खास

आपको बता दें ये रॉयल वेडिंग सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर कैसल में होने जा रही है| खास बात ये है कि ये दुनिया की सबसे पुराने महलों में से एक है| इस रॉयल वेडिंग में कुल मिलाकर 2000 लोग शामिल होंगे। इनकी वेडिंग रिंग्स को वेल्स की खान से निकले सोने से बनाया गया है।एक तरफ जहाँ पुरुष मिलिट्री यूनिफॉर्म में होंगे वहीँ महिलाएं डे ड्रेस और हैट पहनकर नज़र आने वाली है| यही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो शादी में कुल 32 मिलियन पाउंड यानी तकरीबन 293 करोड़ रुपये का खर्च होगा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।