एक्सक्लूसिव: प्रियंका चोपड़ा को लेकर मां मधु ने किए खुलासे, बताई अपनी विश

प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी के अनछुए पहलू, वर्तमान जिंदगी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानने के लिए हिंदी रश डॉट कॉम ने उनकी मां मधु चोपड़ा से एक्सक्लूसिव बात की है। 

प्रियंका चोपड़ा की पसंद 'निक जोनस' पर माँ मधु का रिएक्शन, होने वाले दामाद के बारे में की ये बात

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना धमाल मचा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब सगाई कर ली है| जल्द ही अमेरिकी सिंगर उनके जीवन साथ बनेंगे| साल 2000 में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया तब से लेकर अबतक प्रियंका चोपड़ा ने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा है। प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं| उन्होंने देखते ही देखते हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना ली है| प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही 36वां जन्मदिन मनाया| प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी के अनछुए पहलू, वर्तमान जिंदगी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानने के लिए हिंदी रश डॉट कॉम ने उनकी मां मधु चोपड़ा से एक्सक्लूसिव बात की है।

मधु ने बताया कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि प्रियंका एक दिन ग्लोबल स्टार बनेंगी। उन्होंने बताया, “लड़की में बहुत ही लगन थी। वो मेहनती थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं लगा कि वो यहां तक आएगी।”

हिंदी फिल्मों में करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा वापसी कर रही हैं| इस पर मधु चोपड़ा ने कहा, “मैं तो बहुत खुश हूं। उनकी आने वाली फिल्म भारत के लिए एक्साइटेड हूं।”

प्रियंका के बचपन में जन्मदिन मनाने के बारे में एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए मधु चोपड़ा ने बताया, “उसका 5वां जन्मदिन हमने आखिरी बार मनाया था। इसके बाद वो अपना जन्मदिन किसी वृद्धाश्रम या अनाथालय में मनाती थी| अभी भी ऐसी ही है वो, अपने जन्मदिन पर किसी वृद्धआश्रम या अनाथालय में ही जाती है।’

मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा कभी भी उन्हें किसी गिफ्ट के लिए परेशान नहीं करती थी। उनका कहना था, “जिद तो हर बच्चे में होता ही है, लेकिन यदि उनको कारण बताया जाए तो वे मान जाते हैं। प्रियंका गिफ्ट के लिए कभी नाराज़ नहीं होती थी। समझाने पर समझ जाती थी।’

उन्होंने कहा कि वो प्रियंका के लिए ढेर सारी खुशियां चाहती हैं| वह चाहती हैं कि प्रियंका की आंखों में कभी आंसू ना आए और वो हमेशा मुस्कुराती रहें|

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पूरी डिटेल्स…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।