जब मिस वर्ल्ड बनी थीं प्रियंका चोपड़ा, तब ऐसे दिखते थे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोनस की उम्र में है इतना फासला, यकीन ना हो तो देखिये ये तसवीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोनस की उम्र में है इतना फासला, यकीन ना हो तो देखिये ये तसवीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अज सगाई के बंधन में बंधने वाले हैं| दोनों ने आज सुबह गणेश पूजा रखवाई थी जहाँ पर दोनों का रोका हुआ है| बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के उम्र में सालों का फासला है| एक समय जब प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था तब निक जोनस की उम्र सिर्फ 7 साल के थे| जी हां! भले ही ये जानकर हैरानी हो रही हैं लेकिन उनकी कुछ ऐसी तसवीरें हैं जो उनके उम्र के इस बड़े फासले को दिखाती है|

यहाँ देखिये कुछ ऐसी ही फ़ोटोज़-

 

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 में अमेरिका के डलास, टैक्सस में हुआ है।उनके माता-पिता डिनाइस मिलर और पॉल केविन जोनस मशहूर सिंगर हैं। निक ने महज 7 साल की उम्र से ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी| आज की डेट में निक जोनस पूरे 25 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

निक ना सिर्फ अमेरिकी एक्टर हैं बल्कि जाने-माने सिंगर हैं| उनका पहला सोलो एल्बम 2007 में आया, जिसकी 2 मिलियन कॉपियां बिकने के साथ ही इसे बिलबोर्ड हॉट 100 में जगह हासिल हुई

वहीँ प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायक और 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। उनके सफल फ़िल्मी कैरियर के माध्यम से, चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गयी है। प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये रिलेशनशिप 2 महिना पुराना है लेकिन लगता है कि दोनों ने इसे आगे तक ले जाने का फैसला किया है| हालाँकि कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पिछले साल यानी 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था। तब भी दोनों के क्लोज़ होने की खबरें सामने आयीं थी हालाँकि तब प्रियंका चोपड़ा नें ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया था|

हालाँकि इस बारे में जब उनसे एक शो पर पूछा गया कि वो निक के साथ क्यों गयी थी? तो प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा था कि दोनों ने एक ही डिजाईनर की ड्रेस पहनी थी इसलिए उन्होंने साथ में जाने का सोचा| इसके पीछे और कोई वजह नहीं है|

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा से उनकी सगाई के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था , ‘मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। कभी-कभी मैं हंस देती हूं। कभी-कभी मैं नाराज हो जाती हूं लेकिन, अक्सर मैं अपने प्रवक्ता से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगी।’

अब भले ही प्रियंका कुछ ना कह रही हो लेकिन ये बात तो पक्की है कि वो इस साल दुल्हनियां बनने जा रही है| वेल आपको कैसी लगती है निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।