देसी गर्ल प्रियंका के परदेसी बाबू बने निक जोनस हैं कौन? जानिए, बचपन से लव लाइफ तक की कहानी

प्रियंका चोपड़ा का दिल जीतने वाले निक जोनस कौन है? जानिए उनके बचपन से लेकर लव लाइफ की कहानी

प्रियंका चोपड़ा का दिल जीतने वाले निक जोनस कौन है? जानिए उनके बचपन से लेकर लव लाइफ की कहानी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइये जानते हैं “देसी गर्ल” प्रियंका नहीं बल्कि “विदेसी बाबू” निक जोनस कौन है?

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 में अमेरिका के डलास, टैक्सस में हुआ है।उनके माता-पिता डिनाइस मिलर और पॉल केविन जोनस मशहूर सिंगर हैं। निक ने महज 7 साल की उम्र से ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी| आज की डेट में निक जोनस पूरे 25 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

निक ना सिर्फ अमेरिकी एक्टर हैं बल्कि जाने-माने सिंगर हैं| उनका पहला सोलो एल्बम 2007 में आया, जिसकी 2 मिलियन कॉपियां बिकने के साथ ही इसे बिलबोर्ड हॉट 100 में जगह हासिल हुई

आइये जानते हैं प्रियंका के पहले किन्हें डेट कर चुके हैं निक जोनस …

निक ने सबसे पहले क्रूज मिली साइरस के साथ रिलेशन में थे तब वो सिर्फ 13 साल के थे| इन दोनों का रिलेशन 1 साल तक ही चला 2007 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

मिली के बाद निक का दिल सेलेना गोमज़ पर आया। 2007 में दोनों का रिलेशन शुरु हुआ, तब निक की उम्र 15 साल थी। इनका रिलेशन भी एक साल चला और 2009 में इनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते थे और 2010 में दोनों ने फिर पैचअप कर लिया। इसके बाद भी दोनों का ब्रेकअप हो गया|

सेलेना के बाद निक की जिंदगी में लिली कॉलिन्स आयीं। बताया जाता है कि लिली की वजह से सेलेना और निक के बीच ब्रेकअप हुआ था।

लिली के बाद निक ने एक्ट्रेस और सिंगर डेल्टा गुड्रम के साथ अपना दिल लगाया| साल 2012 में इनके रिश्ते की शुरुआत हुई वहीं 1 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

हॉलीवुड रिएलिटी टीवी स्टार किम कारदा‌र्शियान की बहन केंडल जेन्नर के साथ भी निक के अफेयर की खबरें आती रही| इनका रिलेशन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और 1 साल बाद दोनों अलग हो गए|

केंडल के बाद निक का रिलेशनशिप मिस यूनिवर्स अफ्रीकी मॉडल ओलिविया कल्पो के साथ कुछ समय तक चला| दिलचस्प बात ऐसी है कि ओलिविया एेसी पहली स्टार थीं जिनका निक के साथ 2 साल तक रहा।

ओलिविया के बाद निक की लाइफ में मॉडल विक्टोरिया सिक्रेट ने एंट्री ली। एक बार फिर निक का ये रिलेशनशिप 1 साल बाद टूट गया|

अब 2018 में निक की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री ली है। अब देखना है कि दोनों का रिश्ता कबतक चलता है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।