राजेश खन्ना को कुछ ऐसे मिला था पहले सुपरस्टार का तगमा, पढ़े उनकी ज़िन्दगी के रोचक पहलु

पढ़ें सुपरस्टार राजेश खन्ना के लाइफ की ये मजेदार बातें

पढ़ें सुपरस्टार राजेश खन्ना के लाइफ की ये मजेदार किस्से

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फ़िल्मी दुनियां में उनका नाम सदाबहार है| 29 दिसम्बर 1942 को जन्मे राजेश खन्ना ने अपनी ज़िन्दगी में ना सिर्फ अभिनय किया बल्कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम किया|

फ़िल्मी दुनियां के सदाबहार सितारे ‘काका; ने कुल 180 फ़िल्मों और 163 फीचर फ़िल्मों में काम किया| लगभग 128 फ़िल्मों में लीड एक्टर के तौर पर नज़र आये वहीँ 22 फिल्मों में डबल रोल किया और 17 छोटी फ़िल्मों में भी नज़र आये थे|

                                                                     ऐसे मिला था सुपरस्टार का तगमा

राजेश खन्ना ने तीन साल 1969 से लेकर 1971 के बीच लगातार 15 सोलो हिट फिल्में दी| जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार का तगमा मिल गया| काका को फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया|

                                                               ऐसे शुरू हुई थी फ़िल्मी जर्नी

1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फ़िल्म से फ़िल्मी दुनिया में अपना कदम रक्खा| इसके बाद राज़, बहारों के सपने, आखिरी खत ये तीनो ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही लेकिन उनकी चौथी फिल्म बहारों के सपने पूरी तरह से फ्लॉप हो गयी| राजेश खन्ना ने1966 से लेकर 2013 तक 163 फिल्मों में काम किया जिनमें से 105 फिल्में हिट रही थी|

                                                डिम्पल नहीं बल्कि मुमताज़ के साथ बनी थी हिट जोड़ी

राजेश खन्ना ने मुमताज़ के साथ कुल 8 फिल्मों में काम किया था दोनों की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि एक के बाद एक सभी फिल्में सुपरहिट होती चली गयीं| लेकिन दोनों की जोड़ी सिर्फ परदे तक ही सिमित थी| राजेश खन्ना ने डिम्पल कपाड़िया से शादी कर ली जिसके बाद मुमताज ने उस ज़माने के अरबपति मयूर माधवानी के साथ शादी कर मुंबई को अलविदा कह दिया हालाँकि शादी के बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ आप की कसम, रोटी और प्रेम कहानी जैसी तीन फ़िल्में पूरी कीं|

टीना मुनीम के साथ दिल लगा बैठे थे काका

राजेश खन्ना का दिल टीना मुनीम पर भी आ गया था| एक बयान में उन्होंने ये भी कह दिया था कि वो और टीना एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं।

                                                                           याद आयेंगे काका 

‘काका’ भले ही हमारी ज़िन्दगी में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें अब भी हमारे दिलों में ताज़ा हैं और उनकी मुस्कराहट हमेशा के लिए लोगों के ज़हन में बसी है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।