देखिए.. प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, तब्बू-अनिल कपूर, दीपिका-रणबीर की खास खबरें

खास खबरें: प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, तब्बू-अनिल कपूर, दीपिका- रणबीर, देखिए

खास खबरें : प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, तब्बू-अनिल कपूर, दीपिका- रणबीर, देखिए

फिल्म इडस्ट्री की हॉट एंड टॉप गॉसिप जानने के लिए हर कोई रहता है उतावला। इसीलिए आपके लिए लेकर आए है आज की खास खबरे.. जहां गलत जगह फटी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, वहीं सोनम कपूर अपनी शादी में पहनेगी इस डिजायनर की ड्रेस। दूसरी तरफ एकता कपूर बनाएंगी कभी ख़ुशी कभी गम का रीमेक, उसकी आयी है स्टारकास्ट की लिस्ट। जबकि एक वीडियो में तब्बू बैठी अनिल कपूर के गोद में। वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह को छोड़ रणबीर कपूर को कर रही है मिस। तो विस्तार में देखते है आज की खास खबर…..

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज उचाईयों के पुल बांध रही है। हालांकि, इस बार वो ख़बरों में छायी हुई है लेकिन इस बार अपनी ड्रेस को लेकर। जी हां। अपने ड्रेस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हुई। दरअसल न्यूयॉर्क में टीवी सीरीज के प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रियंका ने एक ऐसा आउटफिट पहन लिया, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू रंग का दिओन ली सूट पहना , इसके ऊपरी हिस्से पर कट लगा हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा इस ड्रेस में शानदार लग रही हैं। बावजूद इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है अब वह देसी गर्ल नहीं बल्कि पूरी तरह से अमेरिकन हो गई हैं।

 

 

सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आंनद अहूजा की शादी की तारिख आ गई है। दोनों 8 मई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अब शादी की डेट आने के बाद सबके मन ये सवाल है कि आखिरकार बॉलीवुड के सुपर स्टाइलिश डीवा अपनी शादी पर क्या पहनने वाली हैं? सूत्रों के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि, सोनम कपूर अपनी शादी पर डिजायनर अनामिका खन्ना के आउटफिट्स में नजर आएँगी । वही ताजा खबर के अनुसार, सोनम कपूर अपनी रिस्पेशन पर राल्फ एंड रूसो (Ralph & Russo) इस इंटरनेशनल ब्रांड का लेहंगा पहनेगी।हाल ही में हुई सोनम कपूर के कज़िन मोहित मारवाह की शादी में भी अनामिका के लहंगे में नजर आयी थीं।

 

सोशल मीडिया पर अनिल कपूर और तब्बू का एक रोमांटिक वीडियो हो रहा है वायरल । जिस समय तब्बू और अनिल मजाक में ‘विरासत’ फिल्म का सीन दोहरा रहे थे तो उसी समय फरहा खान ने उनका वीडियो बनाया। इस वीडियो में तब्बू अनिल कपूर एक ही काउच पर बैठे हैं। तभी अनिल ‘विरासत’ फिल्म का फेमस गाना ‘कितना मधुर है मिलन’ गुनगुना रहे हैं। अनिल यह गाना तब्बू को देखकर जैसे ही गाते हैं, तभी तब्बू खिल-खिलाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो के पीछे फराह खान की आवाज साफतौर पर सुनाई दे रही है।

 

 

करण जौहर की वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को अब टीवी पर भी दिखाया जाएगा। बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम का टीवी रीमेक बनाना चाहती है। एकता कपूर इस फिल्म को एक शो में कंवर्ट कर टेलीविजन पर दिखाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार मशहूर वीजे वरुण शूद शायद ऋतिक रोशन का रोल कर सकते हैं। टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की एरिका फर्नांडिस का रोल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन वो अंजलि यानि काजोल या उसकी छोटी बहन पूजा यानि करीना कपूर वाला रोल निभा सकती हैं। उनका लुक टेस्ट करने के बाद भी कुछ फैसला किया जाएगा । जोधा अकबर सीरियल वाले रजत टोकस को शाहरुख़ खान वाले रोल के लिए अप्रोच किया गया है। ये शो दो महीने के बाद शुरू होगा |

 

हाल ही में रणबीर और दीपिका फिर साथ आए मिजवान फैशन शो 2018 के लिए। इस दौरान हुए फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो से एक बात तय है कि रणबीर और दीपिका में अब कुछ भी खराब नहीं चल रहा है और वो फिर से एक दूसरे के दोस्त बन गए है। बता दें कि इस फोटो को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये जवानी है दीवानी का पार्ट 2 भी बन सकता है। इस बारे में जब दीपिका से पूछ गया कि वो ये चाहती है कि ये जवानी है दीवानी का पार्ट 2 बने तो दीपिका ने हां में सिर हिलाया।

 

यह थी आज की खास खबरे, खैर इन पर आपको क्या लगता है यह बताना न भूलिए। COMMENTS BELOW

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.