शिल्पा शिंदे, हिना खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान की देखिए आज की ख़बरें

आज की चटपटी ख़बरों में शिल्पा शिंदे, हिना खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान को देखिए

आज की चटपटी ख़बरों में शिल्पा शिंदे, हिना खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान को देखिए

आज की खास खबरें सुनकर तो आपके होश ही उड़नेवाले है। क्योंकि, आज की ख़बरों में कुछ ऐसा मसाला है जिसपर विश्वास करना आपके लिए काफी मुश्किल साबित होगा। जहां शिल्पा शिंदे ने किया हिना खान को प्यार भरा मेसेज वहीँ दबंग सलमान खान फिल्म महाभारत में निभायेंगे यह रोल। डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती हुए इस बीमारी का शिकार। रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप पर आलिया ने दिया जवाब और हुई शर्म से लाल। देखिए, आज की खास ख़बरें

हिना खान और शिल्पा शिंदे का झगड़ा यानि की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी। वैसे तो आप जानते ही होंगे कि बिग बॉस-11 में क्या कुछ हुआ था। हुआ तो वैसे बहुत कुछ था, लेकिन सबसे बड़ी हाईलाइट रहीं शिल्पा शिंदे और हिना खान। बिग बॉस के फिनाले तक पहुंचने वालीं इन दोनों टीवी सेलेब्स की घर में बिलकुल भी नहीं बनी। बात सिर्फ यहीं तक नहीं रही, सोशल मीडिया पर भी शिल्पा और हिना के फैंस में कई बार कमेंट्स के रूप में तनातनी देखी गई। शिल्पा के फैंस ने हिना को ट्रोल किया, तो हिना के फैंस ने शिल्पा पर उंगली उठाई। शिल्पा शिंदे ने ट्वीट कर हिना की तारीफ की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा ने हिना के आगे दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। एक नजर डाले इस ट्वीट पर।

आमिर खान की फिल्म महाभारत एक हॉट टॉपिक है बनी। एक तरफ जहां फिल्म की स्क्रिप्ट पर चल रहा है तेजी से काम वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कास्टिंग को लेकर उड़ रही है अफ़वाए। माना जा रहा है कि आमिर अपने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कोस्टार अमिताभ बच्चन को धृतराष्ट्र का किरदार ऑफर कर चुके हैं। अब अगली खबर है फिल्म में सलमान खान को लेकर। जी हां , बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान महाभारत में निभाएंगे भगवन कृष्ण का रोल। आमिर का मानना है कि, सलमान कृष्ण के किरदार के लिए एकदम है परफेक्ट। वहीं आमिर खान कर्ण या अर्जुन में से किसी एक की भूमिका में दिखेंगे। अब बस शाहरूख का नाम भी महाभारत में जुड़ जाए तो परफेक्ट हो जाएगा।

लगभग एक साल से लाइमलाइट से रहे मिथुन चक्रवर्ती हुए एक बीमारी के शिकार। दरअसल, डिस्को डांस को हुई पीठ दर्द की बीमारी। इस वजह से वो दिल्ली हुए रवाना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन बीच में ठीक होकर काम पर वापस लौट आए थे लेकिन उनका दर्द एक बार फिर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि मिथुन को पीठ के दर्द की शिकायत तब हुई जब वो 2009 में फ‍िल्‍म ‘लक’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त गलत टाइमिंग के कारण वो नीचे गिर गए थे। स्टंट सीन के लिए उन्हें चॉपर से कूदना था लेकिन गलत टाइमिंग की वजह से वह नीचे गिर गए थे। अब बा उनके ठीक होने का इंतज़ार है।

आलिआ भट्ट न सिर्फ अपनी फिल्म राजी को लेकर बल्कि रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर गॉसिप में है। शूटिंग के बाद रणबीर के साथ उन्हें कई बार डिनर पर किया गया स्पॉट। वहीँ सोनम के रिसेप्शन पर भी रणबीर के हाथों में हाथ डाल पहुंची आलिया। अब इस के बाद आलिआ ने सभी के सवालों का जवाब दे दिया। अब फैंस को कंफर्म होने लगा कि उनका और रणबीर का अफेयर है। वैसे एक बार करण जौहर के चैट शो में एक बार आलिया ये बात मानी भी थी कि वे रणबीर से करती हैं प्यार। इतना ही नहीं, खबरे यह भी है कि, रॉकस्टार फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। और अब एक इंटरव्यू में रणबीर के बारे में पूछे जाने पर आलिया हो गयी शर्म से लाल। अपने रिलेशनशिप को आलिआ एक्सेप्ट भी नहीं क्या और नहीं ना कहा। जबकि उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन से नाम जोड़े जाने पर भी सवाल पूछे गए। इसपर भी आलिआ ने स्मार्टली तरीके से बात को ताल दिया।

खैर यह थी आज की हॉट एंड टॉप खबरे, तो चलिए अब आप ही बताइए, क्या हिना और शिल्पा की दोस्ती हो सकती है ? क्या आलिया और और रणबीर का है कोई चक्कर ? कृष्ण के अवतार में सलमान को देखना पसंद करेंगे आप ? निचे कमैंट्स करे

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

View Comments (2)