शिल्पा शिंदे की हुई जिंदगी बर्बाद, खुद ही बताया सच

देखिए, अपनी ज़िंदगी बर्बाद होने पर क्या बोली शिल्पा शिंदे

देखिए, अपनी ज़िंदगी बर्बाद होने पर क्या बोली शिल्पा शिंदे

बिग बॉस के सीजन 11 का खिताब जीतने के बाद अंगूरी भाभी यानी टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भले ही किसी भी फिल्म या सीरियल में नजर नहीं आई। लेकिन वह सोशल मीडिया से अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। इस बार वह अपने फैंस से बिल्कुल नए अंदाज में सामने आयी है। अंगूरी भाभी के किरदार निभाकर शिल्पा शिंदे ने लोगों को खूब हसाया है। जबकि इस शो के बाद शिल्पा ने बिगबॉस ११ में एंट्री ली और विनर बन गयी। बिगबॉस से इतनी लोकप्रियता पाने के बाद शिल्पा के करोड़ों फैंस बन गए। हाल ही में शिल्पा शिंदे का एक वीडियो तेजीसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा ने गिलहरी वाला फिल्टर का इस्तेमाल किया है। जिसमें वो बाबूराव के स्टाइल वाला डायलॉग अपने अंदाज में बोलती नजर आ रही हैं।

 

 

बिगबॉस में अपने फनी अंदाज से चर्चा में रही एक्ट्रेस शिल्पा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में शिल्पा ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ में बाबूराव बने परेश रावल की एक्टिंग की है।

 

 

जबकि हाल ही में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक और ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर आप हस हंस के लोटपोट हो जाएंगे। शिल्पा ने सुनील के ही मशहूर गाने ‘जिंदगी बर्बाद हो गिया‘ पर एक डबस्मैश वीडियो बनाया है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है कि, ‘जिंदगी सिर्फ तीन चीजों पे चलती है एंटरटेनमेंट…एंटरटेनमेंट… और एंटरमेंट..सुनील ग्रोवर इस मास्टरपीस के लिए आपका शुक्रिया।’

 

 

खबरे है कि, ये सुनील ग्रोवर का गाना है। इसके अलावा बहुत जल्द शिल्पा टीवी के जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ एक नए वेब शो में नजर आएंगी। बता दें कि इस शो का प्रसारण आईपीएल सीजन के शुरु होते ही किया जाएगा। इस शो में शिल्पा और सुनील आईपीएल में हुए मैच के बारे में डिस्कशन करते हुए नजर आएंगे।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.