Birthday Special: श्रद्धा कपूर पर पड़ी थी सलमान खान की नज़र, एक्टिंग का ऑफर दिया लेकिन…

श्रद्धा कपूर ठुकरा चुकी हैं सलमान खान की फिल्म का ऑफर

श्रद्धा कपूर ठुकरा चुकी हैं सलमान खान की फिल्म का ऑफर

बॉलीवुड की सफल और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है| 3 मार्च 1987 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था| श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर वहीँ श्रद्धा कपूर ने भी अपने पिता की तरह ही एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची| साल 2010 में उन्होंने यशराज फिल्स की ‘तीन पत्ती’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। वहीँ लीड के तौर पर उन्हें ‘लव का दी एन्ड’ नाम की फिल्म में देखा गया|

हालाँकि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं किया| इसके बाद श्रद्धा कपूर को असली पहचान ‘आशिकी-2’ नाम की फिल्म से मिली। श्रद्धा एक्टिंग के साथ-साथ श्रद्धा सिंगिंग में भी अपना जादू बिखेरती नज़र आयीं|

श्रद्धा ने अबतक कई फिल्मों में गाने गाये हैं| श्रद्धा जब 16 साल की थी तब भी उन्हें फिल्म के लिए सलमान खान की तरफ से ऑफर मिला था।

ये ऑफर अभिनेता सलमान खान ने उनके टैलेंट को देखते हुए दिया था| दरअसल सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को उनके स्कूल के प्ले में एक्टिंग करते हुए देखा था|

वहीँ उनकी एक्टिंग से सलमान इतने ज्यादा इम्प्रेस हो गए थे कि उन्होंने श्रद्धा को फिल्म ही ऑफर कर दी थी। पर श्रद्धा कपूर उस वक़्त अपनी पढाई पर ध्यान देना चाहती थी इसलिए उन्होंने यह आॅफर ठुकरा दिया |

यहाँ देखिये 2010 से लेकर अबतक श्रद्धा कपूर किन फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं-

2010 तीन पत्ती
2011 लव का द ऐंड
2013 आशिकी 2
2013 गोरी तेरे प्यार में
2014 एक विलन
2014 हैदर
2014 “उंगली
2015 एबीसीडी 2
2016 बाग़ी
2016 ए फ़्लाइंग जट्ट
2016 रॉक ऑन 2
2017 ओके जानू
2017 हाफ गर्लफ्रेंड
2017 हसीना: द क़्वीन ऑफ़ मुम्बई

श्रद्धा कपूर के अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ इसके अलावा वो साइना नेहवाल की बायोपिक भी कर रही है|

पिंकविला की तरफ से श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।