सोफ़िया हयात ने की कंट्रोवर्सी, जीवन में ऐसे ऐसे किए कांड जानकर होंगे हैरान

अपने जीवन में इस हद तक सोफ़िया हयात ने की कंट्रोवर्सी

सोफिया हयात से एक आदमी ने किया घटिया सवाल तो मिला करारा जवाब

कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों से तो कभी अपने बोल्ड बयानों से कंट्रोवर्सी क़्वीन बनीं सोफ़िया हयात। ग्लैमरस की दुनिया को छोड़कर नन बनना जबकि नन बनने के बाद फिरसे हॉट एंड सेक्सी फोटो से हमेशा कॉट्रोवर्सी का हिस्सा रही सोफ़िया। ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया को जुलाई 2012 में वोग इटालिया ने कर्वी आइकॉन का टाइटल दिया था। सितंबर 2013 में FHM मैगजीन ने उन्हें वर्ल्ड की 81वीं मोस्ट सेक्सिएस्ट वुमन करार दिया था।

तो आइए जानते है सोफ़िया हयात की कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज।

सोफ़िया हयात की कंट्रोवर्सी की शुरुआत ही होती है उनके बोल्ड एंड हॉट फोटो से। सोशल मीडिया पर सोफ़िया द्वारा पब्लिश हुए उनके फोटोज ने कर दी थी कॉट्रोवर्सी। मदर सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की जिसमे वह ब्रा पहने हुए हैं। इतना ही उन्होने यह तस्वीरे शेयर करते हुए अपने फैन्स से पूछा कि, दो ब्रा हैं दोनों के अलग शेप हैं”,आपको कौन सी पसंद है”।

सोफिया ने अपने दोनों तलवों पर स्वास्तिक और अल्लाह का टैटू बनवाकर उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो को लेकर ना सिर्फ कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, बल्कि उन पर मुंबई के अमबोली पुलिस स्टेशन में एक एक्टविस्ट ने कम्प्लेन भी दर्ज कराई थी।बिग बॉस’ सीजन-7 का हिस्सा रहीं सोफिया ने शो के कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर से ही अरेस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में वे रिहा हो गए थे।
वहीं सोफ़िया हयात इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी डेट कर चुकी है।

बता दे, मई 2016 मे उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। खैर नन बनने के बाद यह पहली बार नहीं है जब सोफिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पट बोल्ड तस्वीरें बोल्ड की हो। जबकि कुछ समय पहले बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर राखी सावंत ने सवाल किया था कि क्या वह अब भी नन हैं? इसका जवाब देते हुए सोफिया ने कहा कि बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं।

नन बनकर सोफिया को सफेद कपड़ों में देखा गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका वही पुराना बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर दिखा। पिछले दिनों सेक्सी ड्रेसेस के साथ-साथ उन्होंने सिर्फ अंतरवस्त्रों में फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। नन बनने के बाद सोफिया ने अपनी शादी की घोषणा भी कर डाली। उन्होंने कसम खाई थी कि वह अब कभी शादी नहीं करेंगी। खैर, उनकी यह कसम तो गलत साबित हुई सोफिया ने अपने फैंस के साथ ये खबर अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की थी। वहीं अब इसी सोशल एकाउंट पर सोफिया ने अपने होने वाले पति के साथ इंटीमेट तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में सोफिया अपने पति के साथ बाहों में बाहें डाले दिखी।

सोफिया को एक यूजर ने अश्लील मैसेज किया है। सोफिया को एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर चैट पर 20 लाख रुपए देकर एक रात बिताने का आॅफर दिया है। सोफिया ने इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॅाट शेयर किया है। सोफिया ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि मेरे ईमान को कोई 20 लाख तो क्या 20 करोड़ में भी नहीं खरीद सकता। क्या तुम अपनी मां को खरीदोगे? वैसे कंट्रोवर्सी में रहना सोफिया के अब जीवन का हिस्सा हो गया है। पिछले दिनों अपने पति के साथ नहाते हुए बाथटब में उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई |

सोफिया ने कहा था किक मक्का में भीड़ होने के कारण मैं अपने मंगेतर व्लाड से बिछड़ गई थी। तभी लाइन में लगे एक अनजान शख्स ने मुझे गलत तरीके से छूते हुए धक्का देने की कोशिश की। सोफिया हयात हाल ही में अपने पति से अलग हो गई हैं। अब वह अपने पति की दी हुई अंगूठी बेचना चाहती हैं। इस अंगूठी की कीमत 3 लाख रुपए है। सोफिया की दलील है कि वो अपने पति व्लाद स्टैन्श्यू की कोई याद अपने पास नहीं रखना चाहती हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही दोनों के अलगाव की खबर आई थी। इसके बाद सोफिया ने मिसकैरेज की वजह से अपना बच्चा भी खो दिया।

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.