आलिया.. सोनाक्षी सिन्हा.. इमरान हाश्मी है भाई- बहन, देंखे रिश्तों से भरी हुई फिल्म इंडस्ट्री

कोई भाई तो कोई चाचा, रिश्तों के चक्रव्यूह में फंसे बॉलीवुड के सितारें

  |     |     |     |   Updated 
आलिया.. सोनाक्षी सिन्हा.. इमरान हाश्मी है भाई- बहन, देंखे रिश्तों से भरी हुई फिल्म इंडस्ट्री
कोई भाई तो कोई चाचा, रिश्तों के चक्रव्यूह में फंसे बॉलीवुड के सितारें

असल जिंदगी में भाई – बहन होने वाले कई बॉलीवुड सितारे फिल्मो में साथ में काम करते दिखाई देते है। जबकि रियल लाइफ के रिश्ते ही कई स्टार्स फिल्मो में किरदार निभाते है ऐसा कई बार हमें देखने को मिलता है। खैर, आज हम आपको ऐसे ही कुछ दिलचस्प रिश्तों के बारे में बताएंगे जो शायद आपको पता ना हो। तो चलिए देखिए,

महेश भट्ट की बेटी है पूजा और आलिया भट्ट। वहीं, इमरान हाशमी इनके भाई है। इमरान की दादी (पूर्णिमा दास वर्मा उर्फ मेहरबानो मो. अली) महेश भट्ट की मां (शिरीन मोहम्मद अली) की बहन थी। इस नाते इमरान महेश के भतीजे और आलिया के चचेरे भाई हुए। वहीं, डायरेक्टर मोहित सूरी की मां हिना सूरी महेश भट्ट की छोटी बहन हैं। मोहित भी आलिया और पूजा के फुफेरे भाई हैं। मोहित की वाइफ उदिता गोस्वामी भाभी हैं।

 

आपको बता दें कि सोनम कपूर और रणवीर सिंह के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। ये ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े ज्यादातर सेलेब्स आपस में किसी ना किसी रिश्ते से बंधे हैं। रणवीर सिंह और सोनम कपूर में भी दूर का रिश्ता है। रणवीर, सोनम और उनकी बहन रिया के भाई लगते हैं। दरअसल, सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी कजिन हैं। इस नाते वे अनिल कपूर के भी रिश्तेदार हैं।

 

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी ऋतु नंदा के बिजनेसमैन बेटे निखिल नंदा से हुई है। ऋतु राजकूपर की बेटी है , जबकि रणधीर कपूर-ऋषि कपूर की बहन है । यानी श्वेता बच्चन नंदा और करिश्मा-करीना में ननद-भाभी का रिश्ता हुआ।

 

एक्ट्रेस तब्बू और फराह शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी की बेटियां है। इस नाते शबाना, तब्बू और फराह की बुआ हैं।

 

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की छुटकी यानी पूजा रूपारेल और सोनाक्षी सिन्हा बहनें हैं। दरअसल, दोनों की दादी सगी बहनें रही हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply