विनोद मेहरा की माँ को नहीं पसंद थी रेखा, चप्पल से मारकर भगाया घर से

विनोद मेहरा के साथ भी रह गयी रेखा की अधूरी प्रेम कहानी

विनोद मेहरा के साथ भी रह गयी रेखा की अधूरी प्रेम कहानी

आज एक्टर विनोद मेहरा का जन्मदिन है| आज के ही दिन यानी 13 फरवरी 1945 को उनका जन्म हुआ था| एक समय में उन्हें हिंदी सिनेमा का दमदार एक्टर माना जाता था| हालाँकि उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके बारे में एक बात काफी फेमस हुई थी वो थी रेखा के साथ उनका रिलेशनशिप| ऐसा कहा जाता था कि रेखा उनसे इतना प्यार करती थी कि वो उनसे किसी भी हाल में शादी करना चाहती थी| हालाँकि ऐसा नहीं हुआ|

विनोद मेहरा और रेखा के बीच का अफेयर बहुत समय तक चर्चा में बना रहा| यही नहीं बल्कि अगर उस ज़माने के रिपोर्ट्स की माने तो एक बार रेखा विनोद मेहरा के घर पहुंचीं तो उस वक़्त उनकी माँ वहां मौजूद ही जो रेखा को बिलकुल पसंद नहीं करती थी| विनोद की मां ने उन्हें चप्पलों से पीट दिया था|

दोनों के बीच फिल्म ‘घर’ की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था| दोनों के बीच का प्यार इतना बढ़ा कि दोनों ने शादी का मन बना लिया|

दरअसल, विनोद पहले से ही दो बार शादी कर चुके थे लेकिन उनकी दोनों शादियाँ ज्यादा समय तक नहीं चली थी| यही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की माने तो रेखा और विनोद ने कलकत्ता में शादी भी कर ली थी| शादी के बाद जब रेखा विनोद के घर गयीं तो उनकी माँ ने चप्पलों के साथ उनका स्वागत किया था|

विनोद मेहरा की दमदार फिल्मों की बात करें तो उसमें नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नरक, कर्तव्य, सजन बिन सुहागन, जुर्माना, एक ही रास्ता, ये कैसा इंसाफ स्वीकार किया मैंने और खुद्दार जैसी फिल्में शामिल हैं| वहीँ उन्हें अनुरोध, बेमिसाल , अमरदीप जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्ड में नोमिनेशन मिला था|

उन्होंने 1 9 80 के दशक के अंत में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म निर्माता  के तौर पर अपना डेब्यू किया|अक्टूबर 1 99 0 में 45 वर्ष की आयु में इस फिल्म के पूरे होने से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया | फिल्म 1993 में रिलीज़ हुई थी, जिसके बाद फिल्म निदेशक राज सिप्पी ने इस फिल्म को पूरा किया।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।