फिल्म मेरा नाम जोकर में थे 2 इंटरवल, क्या आप जानते हैं ये बात? खेलो ‘झक्कैश’ और जीतो 50 हजार रुपये

क्या आप बॉलीवुड से जुड़ी हर छोटी बात जानते हैं? क्या आप अपने दोस्तों के बीच बॉलीवुड ज्ञान के लिए पहचाने जाते हैं? या फिर आपके दोस्तों के सामने जब बॉलीवुड से जुड़े सवाल होते हैं तो उनके सामने सिर्फ आपका ही चेहरा होता है? अगर हां तो खेलिए Jhacaaash और खुद को टेस्ट कीजिए।

फेसबुक के लाइव गेम शो 'झक्कैश' में कृति सेनन भी नजर आएंगी। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

राजनीति, खेल, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से इतर बॉलीवुड भी देश का एक ऐसा विषय है जिसके बारे में जितना भी जान लो उतना कम है। 14 मार्च, 1931 को देश की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई थी। आर्देशिर ईरानी इस फिल्म के निर्देशक थे। जिसके बाद से आज तक कला के इस क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इस विषय की समझ रखने वाले लोग भी बेहद दिलचस्प होते हैं, अगर आप भी बॉलीवुड के बारे में ढेर सारा ज्ञान रखते हैं तो इसे बेकार मत जाने दीजिए। ‘पिंकविला’ आपके लिए लेकर आया है फेसबुक पर भारत का पहला लाइव बॉलीवुड गेम शो Jhacaaash.

अभिनेत्री कृति सेनन तो इस खेल को खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं और वह बॉलीवुड के प्रति आपका समर्पण भी देखना चाहती हैं। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इतिहास में ‘मेरा नाम जोकर’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें दो इंटरवल हुए थे। बहुत से लोग शायद इस बारे में नहीं जानते हों, लेकिन कृति सेनन को इस बारे में पूरी जानकारी थी। इत्तेफाक से यह बात खुद उन्होंने हमसे शेयर की। अगर आप सोचते हैं कि आप भी कृति की तरह बॉलीवुड से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानते हैं तो फेसबुक पर हमारे पेज Jhacaaash को फॉलो कीजिए और इस खेल के जरिए अपनी बॉलीवुड नॉलेज को टेस्ट कीजिए।

फेसबुक पर भारत का पहला लाइव क्विज शो Jhacaaash 18 मार्च से शुरू हो रहा है। आप हफ्ते में दो बार सोमवार और गुरुवार को शाम 6 बजे इस खेल को खेल सकते हैं। सुपरहिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की कुक्कू यानी कुब्रा सैत इस शो को होस्ट करेंगी। सवालों के सही जवाब देने और कैश जीतने में कुब्रा आपकी थोड़ी बहुत मदद भी करेंगी। इस गेम शो में आप अपने बॉलीवुड ज्ञान की बदौलत 50 हजार रुपये तक जीत सकते हैं। खेल के दौरान बॉलीवुड सितारे भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी मजेदार बातों को शेयर करेंगे। इनमें से बहुत से स्टार्स को आप पहचानते होंगे और कुछ आपके लिए नए होंगे। तो देर किस बात की, अभी से अपनी बॉलीवुड नॉलेज को बढ़ाना शुरू कर दीजिए और इसके बदले में ढेर सारा कैश जीतने के लिए तैयार हो जाइए।

देखिए Jhacaaash से जुड़ा कृति सेनन का यह वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।