आज का राशिफल 11 अगस्तः कर्क राशि वाले सफर के दौरान रहें सतर्क, इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

राशियों का हमारी जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपका आने वाला कल कैसा होगा ये जानना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 11 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल (फोटो:हिंदी रश)

जिंदगी में कई चीजों का अच्छा और बुरा प्रभाव होता है। ऐसा ही हमारी राशियों के साथ भी है। इनका हमारी जिंदगी पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। ये आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए आपका आने वाला कल कैसा होगा ये जानना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 11 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष
इस राशि के लोग कुछ चीजों को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे। आज आपका खर्च और कमाई एक समान होगी। अपने स्वस्थ का ध्यान रखें वरना इससे जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने मिलेगी।

वृषभ
आपको स्वस्थ से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज आर्थिक लाभ हो सकता है। काम को टलें ना और अपने गुस्से पर काबू रखें। आपको आप संसारिक सुख का एहसास होगा।

मिथुन
आज आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। धन कमाने का आपको नया जरिया मिलेगा। अपने संतान को लेकर आपको चिंता होगी। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा।

कर्क
सफर के दौरान आप सतर्क रहें। आज आपका खर्च बाकी दिनों की तुलना में बढ़ सकता है। अपने स्वस्थ का ध्यान रखें। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। आज आप कोई नई चीज खरीद सकते हैं।

सिंह
आज आप दिमागी रूप से थोड़े चिंतित रहेंगे इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करें। ऑफिस और जॉब में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। लाभ पाने के नए रास्ते खुलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़वा होगा।

कन्या
आज आपको काफी भागदौड़ करना पड़ सकता है इसलिए आपको थकावट महसूस होगी। किसी तरह की दवाई पर आज आपको खर्च करना पड़ेगा। गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। लंबे वक्त से रूका कोई भुगतान आज आपको मिलेगा।

तुला
इस राशि के लोगों को आज जॉब या बिजनेस को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी। अच्छे लोगों के साथ रिश्ते बनेंगे और इससे आपको काफी फायदा होगा। शारीरिक संबंधी आपको किसी तरह की परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक
किसी छोटी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। आपको दिमागी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होगा और पैसों में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु
आप अपने सर्कल में पॉपुलैरिटी पाएंगे। आपके अंदर का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जिंदगी सुखद रहेगी। आपका व्यपार बढ़ेगा। स्वस्थ बेहतर रहेगा, लेकिन आप आलस से घिरे रहेंगे।

मकर
बहस और विवादों से खुद को दूर रखें। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं करेंगे, तो आप चीजों को बिगाड़ सकते हैं। किसी चीज को लेकर बैचेनी महसूस होगी। फिजूलखर्ची की संभावना है। सोच-समझकर बातें करें। अतरिक्त कमाई हो सकती है।

कुंभ
आपके काम और सहयोग को सराहा जाएगा और लोगों के बीच पॉपुलैरिटी मिलेगी। ऑफिस में अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। अपने अंदर के नकारात्मक सोच को कंट्रोल में रखें। पारिवारिक जिंदगी अच्छा बितेगा। कमाई में उन्नति होगी।

मीन
समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जिंदगी सुखद तरीके से बितेगी। ऑफिस में सफलता हासिल होगी। आपके सीनियर आपका सहयोग करेंगे। कोई अच्छी खबर सुनने मिल सकती है।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।