आज का राशिफल 6 अगस्तः मेष-मकर राशि के लोगों को मिल सकता है नौकरी का ऑफर, इन राशियों को करनी होगी यात्रा

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 6 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल (फोटो: हिंदी रश)

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं। तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जाने। यानी राशि के मुताबिक आप ये जाने कि आपका आने वाला वक्त (Future) कैसा होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 6 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष
मेष राशि के लोगों को अच्छे नसीब का साथ मिलेगा। उन्हें नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपका पारिवारिक व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहेगा। बिजनेस करने वालों को अपनी योजनाओं के कारण सफलता और लाभ मिलेगा। आपको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ
वृषभ राशि के लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित होंगे। एक सिरदर्द आपको लंबे वक्त तक परेशान कर सकता है। वेतन भोगियों के लिए चीजें सुचारू और अच्छी होंगी। आपको अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे जो लाभदायक साबित होंगे। आपको अपनी चल रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको लाभ कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। आप खुश महसूस करेंगे क्योंकि कुछ अच्छा जरूर होगा।

कर्क
कर्क राशि के लोगों को अपनी मां की देखभाल करनी चाहिए क्योंकि वह एक समस्या में पड़ सकती हैं। बहुत अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक परेशानी रहेगी। गुस्से में आकर कोई फैसला न लें। आप अपने परिवार के सदस्य की समस्या के बारे में चिंतित रह सकते हैं। आपका खर्च अधिक होगा।

सिंह
सिंह राशि के लोग अपने एनर्जी और साहस बढ़ेगा। वेतनभोगी लोगों को एक उच्च पद और महत्वपूर्ण लाभ के लिए पदोन्नत किया जा सकता है। आपको अपनी मां का प्यार मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।

कन्या
कन्या राशि के लोग मिला-जुला दिन बिताएंगे। आप अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ विवाद कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी। कुछ मानसिक तनाव रहेगा। यदि आप एक सकारात्मक दिन बिताना चाहते हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।

तुला
तुला राशि के लोगों को समाज में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आपके पारिवारिक संबंध बहुत अच्छे होंगे। आपको अपने सीनियर ऑफिसर का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग ज्यादा खर्च की वजह से खुद को कमजोर स्थिति में पा सकते हैं। व्यापार और नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे। सुस्ती में वृद्धि होगी। यात्रा का योग है। गुस्से की वजह से आप अपना काम बिगाड़ सकते हैं।

धनु
धनु राशि के लोग खुद को प्रतिष्ठित और सम्मानित महसूस करेंगे। बिजनेस करने वालों को उनकी रणनीतियों और योजनाओं के कारण लाभ मिलेगा। छात्रों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको अपनी बच्चों के बारे में अच्छी खबर मिलेगी और पारिवारिक आचार-विचार महान होंगे।

मकर 
मकर राशि के लोग अपने बिजनेस और नौकरी में अच्छे पद पर रहेंगे। आप नसीब अच्छा रहेगा और एक नई नौकरी की ऑफर मिलेगा। आपका पारिवारिक आनंद सुखद रहेगा। एक यात्रा की संभावना है। आपका लाइफ पार्टनर आपको सपोर्ट करेगा।

कुंभ 
कुंभ राशि के लोग अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मिलेंगे और चर्चा करेंगे। यह फायदेमंद साबित होगा। वेतनभोगी लोगों को अतिरिक्त कार्यों का बोझ उठाना होगा। आपके सीनियर्स सहयोग करेंगे। धन का अचानक लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

मीन
मीन राशि के लोगों को ऑफिस में कई बाधाओं से निपटना होगा। एक यात्रा का योग है। अत्यधिक खर्च की संभावना है। आपको शारीरिक तकलीफों से जूझना पड़ेगा इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करें। अचानक लाभ होगा।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।