आज का राशिफल 8 अगस्तः मेष-मिथुन राशि के लोगों का होगा ज्यादा धन खर्च, इन राशि के छात्रों को मिलेगी गुड न्यूज

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 8 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

  |     |     |     |   Updated 
आज का राशिफल 8 अगस्तः मेष-मिथुन राशि के लोगों का होगा ज्यादा धन खर्च, इन राशि के छात्रों को मिलेगी गुड न्यूज
आज का राशिफल (फोटो: हिंदी रश)

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं। तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जाने। यानी राशि के मुताबिक आप ये जानिए कि आपका आने वाला वक्त (Future) कैसा होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 8 अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष
मेष राशि के लोग बिजनेस की वजह से धन लाभ करेंगे। धन खर्च होगा। आपका लाइफ पार्टनर आपका समर्थन करेगा। वेतनभोगी लोगों को अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृषभ
वृषभ राशि के लोग बहुत आत्मविश्वास और उत्साहित महसूस करेंगे। सांसारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपका बच्चा आपको खुशखबरी देगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ एक खास लगाव महसूस करेंगे। आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। छात्रों के लिए अच्छे परिणाम के संकेत हैं। आपके सीनियर आपको खुशखबरी देंगे। आपका खर्च अधिक होगा

कर्क
कर्क राशि वालों को भाई की कंपनी से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सक्सेस मिलने की वजह से आप खुशी महसूस करेंगे। छात्रों को गुड न्यूज मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर बहुत सपोर्ट मिलेगा।

सिंह
सिंह राशि के लोग आज बहुत आलस महसूस करेंगे। आपको संपत्ति या मां से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक उथल-पुथल रहेगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आपके बॉस आपकी सराहना कर सकते हैं।

कन्या
कन्या राशि के लोग सफलता मिलने की वजह से खुश रहेंगे। आप धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे। आप अपने बिजनेस के लिए नए प्लान बनाएंगे। आपके सीनियर्स आपका सहयोग करेंगे। आपको अच्छी खबर मिलेगी।

तुला
तुला राशि के लोगों को पापा की वजह से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके सीनियर द्वारा सपोर्ट किया जाएगा। छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। आपको अपना रुका हुआ धन मिलेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग अपने काम में महत्वपूर्ण प्रगति करेंगे। आप अपने व्यापार में नई चीजों की योजना बनाएंगे। आपके आत्मविश्वास, लोकप्रियता, प्रतिष्ठा और पराक्रम में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु
धनु राशि के लोग अपनी नौकरी में उचित लाभ कमाएंगे। अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। आपका खर्च अधिक होगा। आप धार्मिक गतिविधियों पर खर्च करेंगे और तीर्थ यात्रा पर निकल सकते हैं।

मकर 
मकर राशि के लोग अपने अच्छे नसीब की वजह से अपनी सभी चीजों को समय पर पूरा कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए कोई जुगाड़ हो सकता है। आप अच्छे स्वास्थ्य के बावजूद सुस्ती और आलस महसूस करेंगे।

कुंभ  
कुंभ राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी धन में वृद्धि की प्रबल संभावना रहेगी इसलिए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। आपकी शादीशुदा या लव लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।

मीन 
मीन राशि के लोगों को धार्मिक और दान की गतिविधियों के प्रति ज्यादा झुकाव होना चाहिए। आप अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कार्य स्थल पर आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply