Alia Bhatt Fitness Tips: आलिया भट्ट जैसा स्लिम फिगर चाहिए तो, अपनाएं ये खास और आसान तरीका

Alia Bhat Weight Loss, Alia Bhatt Fitness Tips In Hindi: आलिया भट्ट को उनके चुलबुले व्यक्तित्व के लिए सराहा जाता है। आलिया ने विभिन्न फिल्मों में कुशल अभिनय से अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उनकी सुंदरता और फिटनेस रहस्य हम हमेशा से ही जानना चाहते थे जो की आज हमें पता चल गया है।

आलिया भट्ट

Alia Bhatt Fitness Tips: आलिया भट्ट को उनके चुलबुले व्यक्तित्व के लिए सराहा जाता है। आलिया ने विभिन्न फिल्मों में कुशल अभिनय से अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उनकी सुंदरता और फिटनेस रहस्य हम हमेशा से ही जानना चाहते थे जो की आज हमें पता चल गया है। शूटिंग में व्यस्त, परिवारों के साथ समय बिताने के बाद कैसे मेन्टेन रखती है खुद को आलिया भट्ट, जानते हैं इस रिपोर्ट में-

हाल ही में YouTube पर “इन माय किचन” के इंटरव्यू के दौरान, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दक्षिण भारतीय शैली की ज़ुचिनी सब्ज़ी (Zucchini vegetable) बनाना सीखा रही थी। ज़ूचिनी न सिर्फ इसके स्वाद, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। वजन घटाने से लेकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता हैं।

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी पीने के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं, जानिये इसके साइड इफ्फेक्ट

आलिया भट्ट जैसा फिगर पाने के लिए जानिए ज़ुकीनी क्या है और उसके फायदे:

1. इंस्टंट बूस्टर

तोरी में भरपूर मात्रा में फोलेट, विटामिन बी, राइबोफ्लेविन होते हैं और ये हमारे मस्तिष्क को बूस्ट करने में मदद करता हैं। वे हमारे मूड और एनर्जी को नियंत्रित करने के लिए हार्मोनल कार्यों को भी संश्लेषित कर सकते हैं। तो, अब आप समझ गए होंगे कि आलिया को सुपरचार्ज एनर्जी कहां से मिलती है।

2. वजन नियंत्रण और फैट को घटाने के लिए अच्छा है

हरी सब्जी कम कैलोरी वाला भोजन है और पानी और फाइबर की मात्रा में इसमें भरपूर है, जो वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा स्वरुप माना जाता है। फाइबर और पानी की मात्रा से भरा आहार हमारे पाचन तंत्र को अच्छा रखता है। यह आपको कैलोरी के सेवन से दूर रखने के लिए मदद करता है।

3. सबसे कम कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल

हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां और फल सबसे अच्छा प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल और शुगर की बिमारियों को दूर करता हैं और ज़ुकोचिनी इन सभी बिमारियों के लाभदायक होता है। इसमें फैट बहुत कम है और सोडियम और पोटेशियम से भरा है, जो की रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करता है, ब्लड क्लॉट और कोलेस्ट्रॉल को रोकता है। इसकी खासियत यह है कि इस सब्जी में शरीर में इंसुलिन के स्राव को नियंत्रित करने के लिए कुछ प्राकृतिक रासायनिक यौगिक होते हैं।

4. उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है

तोरी में एंटीऑक्सिडेंट होने के वजह से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए, बीमारी से लड़ने और सूजन कम करने में मदद करता है।

Weight Loss Tips: किचन में उपलब्ध चीज़ो से अपना वजन तेजी से घटाए, और अपने फिटनेस को मस्त बनाए

 

देखे हिंदीरश की ताज़ा वीडियो