Beauty Tips: 20 रुपये से भी कम खर्च करके तैयार करें अपनी खुद की बीबी क्रीम, मिलेगा ग्लो और खूबसूरत स्किन

मार्केट में मिलने वाली महंगी बीबी क्रीम (BB Cream) पर पैसे क्यों खर्च करना जब आप अपनी खुद की बीबी क्रीम (Homemade BB Cream) तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको 20 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे। जानिए कैसे करें इसे घर पर तैयार।

अपना खुद का बीबी क्रीम आसानी से तैयार कर सकती हैं(फोटो: पिक्साबे)

बीबी क्रीम (BB Cream) आपके चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाकर आपको खूबसूरत (Beauty Tips) लुक देती है। इससे आप बिना मेकअप के भी परफेक्ट ग्लो पा सकती हैं। इससे आप अपने फाउंडेशन से लेकर ब्लश तक, कई जरूरतें पूरी कर सकती हैं। ये मेकअप का जरूरी हिस्सा है।

लेकिन मार्केट में मिलने वाली ये बीबी क्रीम अक्सर 150-200 रुपये की आती है। इसलिए कई बार इस पर हम पैसे खर्च करने पर झिझकते हैं। अगर आप भी बीबी क्रीम (BB Cream Tips) पर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो यहां जानिए कैसे आप अपना खुद का बीबी क्रीम तैयार कर सकती हैं।

इसके लिए आपको चाहिए-
एलो वेरा जेल
मॉइश्चराइजर
फाउंडेशन
सनस्क्रीन
कॉम्पैक्ट पाउडर(ऑप्शनल)

ऐसे करें इसे तैयार
सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच मॉइश्चराइजर, जो आप डेली इस्तेमाल करती हैं उसे लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच सनस्क्रीन मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच एलो वेरा जेल मिलाएं। इससे आपकी स्किन को नमी मिलेगी। आखिर में आप चाहे तो इसमें हल्का सा कॉम्पैक्ट पाउडर खुरचकर इसमें डालें और फिर सभी को अच्छी तरह मिला लें। इसे किसी डिब्बे में ट्रांसफर कर दें। आपकी बीबी क्रीम तैयार है।

नोट- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसमें मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न करें।

बीबी क्रीम से आप मेकअप की अपनी कई जरूरतें पूरी कर सकती हैं। अगर कभी अचानक आपको किसी पार्टी में जाना पड़े या ऑफिस की मीटिंग आ जाए, तो आप चेहरा धोकर बीबी क्रीम लगाएं। इससे मिनटों में आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा और आपको मिलेगा खूबसूरत लुक। इसके साथ आप चाहे तो रेड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को ग्लैमरस टच दें सकती हैं।

जानिए कैसे कैसे आप 45 की उम्र में भी पा सकती हैं 25 जैसा निखार…

वीडियो में देखिए कैसे पाएं घर बैठे गोरापन…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।