Hair Care Tips: दोमुंहे बालों की परेशानी होगी हमेशा के लिए खत्म, किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

दोमुंहे बालों की समस्या (Split Ends Home Remedies) से आप परेशान हैं, तो अब इन्हें ट्रिम (Hair Care Tips) कराने पर पैसे खर्च ना करें। आप किचन की कुछ चीजों के इस्तेमाल से इस परेशानी का अंत कर सकती हैं।

दोमुंहे बालों से बचने के लिए घरेलू तरीके अपनाएं(फोटो:यूट्यूब)

बालों से जुड़ी परेशानियां (Hair Care Tips) ना सिर्फ इन्हें खराब करती हैं, बल्कि आपकी खूबसूरती भी कम कर देती हैं। इन परेशानियों की लिस्ट काफी लंबी है। इन्हीं में से एक है दोमुंहे बालों की समस्या (Split Ends Home Remedies)।

दोमुंहे बालों से बचने के लिए आप हर महीने पार्लर जाकर इन्हें ट्रिम कराती हैं, लेकिन अगर आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं। यहां जानिए किचन (Home Remedies) की किन चीजों से इस समस्या का कर सकती हैं अंत।

1. शहद से आपको दोमुंहे बालों के साथ ही ऑयली हेयर से भी राहत मिलेगी। इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी भी बनेंगे। 2 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाकर किनारों पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। कुछ हफ्तों तक हर दूसरे दिन ऐसा करें।

2. घी का इस्तेमाल सिर्फ अच्छी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि दोमुंहे बालों के अंत के लिए भी करें। फैट आपके बालों को पोषण देता है जिससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होगी। रात में सोने से पहले इसे बालों पर लागकर मालिश करें। सुबह धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

3. बालों की लंबाई के हिसाब से मेथी दाने को रातभर भिगो कर रखें और सुबह पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाकर इसे बालों पर अच्छी तरह लगाएं। खासकर इसके किनारों पर। सूखने पर इसे धोकर शैम्पू कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें। इससे बाल मजबूत भी बनेंगे।

4. पपीता बालों को बढ़ने में मदद करता है और दोमुंहे बालों की परेशानी भी दूर करता है। हफ्ते में दो बार 2-3 बड़े चम्मच पके पपीते का गूदा लें और इसमें 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पूरे बालों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

5. अंडे में मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड बालों के डैमेज को ठीक करते हैं और दोमुंहे बालों की परेशानी भी खत्म करते हैं। इसके लिए एक अंडा लें और इसमें 2 बड़े चम्मच बादाम तेल मिलाकर हल्के गीले बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद शैम्पू कर लें।

जानिए झड़ते बालों की परेशानी के लिए कैसे बनाएं घरेलू हेयर पैक…

वीडियो में देखिए रूखे बालों की परेशानी खत्म करने के घरेलू नुस्खे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।