Bhai Dooj 2019: इस भैया दूज अपनी बहन को ये प्यारे गिफ्ट्स देकर आप जताइए अपना प्यार, रिश्ते में आएगी मिठास

दिवाली के ठीक 2 दिन के बाद भैया दूज मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। इस मौके पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट्स देते हैं।

भैया दूज (फोटो साभार- गूगल)

भैया दूज (Bhai Dooj 2019) दिवाली के ठीक 2 दिन के बाद मनाया जाता है। इस दिन भाई बहन उपहार में एक दूसरें को जरूर कुछ देते हैं। ये त्योहार भाई बहन के प्यार को व्यक्त करता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। इस मौके पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट्स देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस भैया-दूज में आप किस तरह के गिफ्टस दे सकते है।

गिफ्ट्स में आप अपने बहन को परफ्यूम दे सकते हैं। लड़कियों को परफ्यूम लगाना पसंद होता है। इसके चलते परफ्यूम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि आपकी बहनों को किताबें पढ़ने का शौक है तो उनके पसंद के लेखक की कोई किताब आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

अधिकत्तर लड़कियों को घड़ियों का शौक होता है। यदि आपकी बहन भी शौकिन है तो इस मौके पर आप अपनी बहन को घड़ी गिफ्ट करके उसे खुश कर सकते हैं। लड़कियां कपड़ों की बहुत शौकीन होती हैं। इस भाई दूज आप अपनी बहन को एक सुंदर सी उसकी पसंद की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

आप बहन के मोबाइल के हिसाब से उसको मोबाइल कवर गिफ्ट कर सकते हैं। आज कल फोन कवर भी कई अलग अलग तरह के मार्केट में चल रहे हैं। आप फोटो वाला कवर भी गिफ्ट कर सकते हैं यदि उसको पसंद हो तो।

लड़कियों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है। कुछ लड़किया तो मानों दिवानी होती है चॉकलेट के लिए। यदि आपकी बहन को भी चॉकलेट बहुत पसंद हैं तो चॉकलेट एक बेस्ट आइडिया है इस भैया दूज में बहन को देने के लिए। आप चाहें तो इस भैजा दूज को अपनी बहन को बैग गिफ्ट कर सकते हैं। जिसे वो कॉलेज ऑफिस ले जाकर इस्तेमाल कर सकती है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।