चार साल में इतनी बदल गई हैं भूमि पेडनेकर, जानिए एक्ट्रेस का फैट से फिट होने का सीक्रेट

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने जब दम लगा के हाईशा में आईं थी, तब उनका वजन 89 किलो था। अब ये एक्ट्रेस काफी स्लिम और फिट (Bhumi Pednekar Fitness Secret) हो चुकी हैं। जानिए चार सालों में कितनी बदल गईं ये एक्ट्रेस और स्लिम फीगर के लिए उन्होंने क्या किया।

भूमि पेडनेकर ने 32 किलो वजन कम करके फैट से फिट हो चुकी हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

आयुष्मान खुराना ( (Ayushamann Khurrana) के साथ दम लगा के हाईशा से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इस फिल्म में काफी मोटी नजर आई थी। इसमें उनका वजन 89 किलो था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना वजन कम करके 57 किलो कर लिया। अब ये काफी फिट और स्लिम हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी फिटनेस और फीगर को देखकर किसी भी लड़की को जलन हो सकती हैं।

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Weight Loss Secret) ने अपना वजन कम करने के सीक्रेट को भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमे उन्होंने बताया था कि वो हर रोज पहले एक लीटर पानी में 3 खीरे के टुकड़े, कुछ पुदीने के पत्ते और नींबू का रस मिलाकर पीती थी। उन्होंने ये भी बताया था कि चीनी की जगह वो डेट सिरप, गुड़ और कच्चा शहद ऐसी चीजों का इस्तेमाल करती थी। इसके अलावा, ये हर रोज डांस करने और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों के इस्तेमाल की भी सलाह दी थी।

एक्ट्रेस ने एक्सरसाइज टिप शेयर करते हुए बताया था कि हर रोज आप 20 स्कॉएट और खाने से पहले 20 स्पॉट जम्प जरूर करें। वहीं, अपना डाइट सीक्रेट शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि वो अपने दिन की शुरुआत डिटॉक्स वॉटर से करती हैं। इसके बाद वो मुसली और अलसी के बीज खाती हैं। ब्रेकफास्ट में ये (जो वो जिम जाने के एक घंटा पहले करती हैं) अनाज वाला ब्रेड र अंडे के सफेद हिस्से से बना ऑमलेट और सेब या पपीता जैसे फल खाती हैं।

जिम के बाद ये 5 उबाले अंडे खाती हैं। लंच की बात करें, तो ये उसमें रोटी, सब्जी और दाल खाती हैं। उनकी रोटी आटे की जगह बाजरा, ज्वार, सोया, चना या राजगिरा से बनी रहती है जिसपर वो व्हाइट बटर का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा, उनके लंच में घर पर जमी दही या छाछ जरूर रहता है जिसमें वो जीरा और नमक डालकर खाती हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें लंच में थोड़ा अलग खाने का मन होता है वो ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन ब्रेड वेजिटेबल और ग्रिल्ड चिकन सैंडविच खाती हैं।

डिनर ये रात के 8:30 तक कर लेती हैं और इसमें ग्रिल्ड फिश या चिकन शामिल होता है। अगर वेजिटेरियन खाना होता है, तो डिनर में वो पैन कुक्ड या ग्रिल्ड पनीर, उबली सब्जियां, एक कप ब्राउन राइस और और मल्टी ग्रेन वाली पतली रोटी खाती हैं। उनके स्नैक्स की बात करें, तो बेरी स्मूदी, योगर्ट क्यूब्स, केल और सोया चिप्स इसमें शामिल है। एक्ट्रेस ने बताया कि सही डाइट अपनाकर और नियमित रूप से एक्सरसाइज करके आप खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं।

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी करेगी धमाकेदार वापसी

देखिए रेप विक्टिम आसिफा को लेकर भूमि पेडनेकर ने क्या कहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।