Health Tips: अगर आपके शरीर में भी नजर आए ये लक्षण, तो ब्रेस्ट कैंसर का हो सकता है खतरा

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer Symptoms) का खतरा पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है। हर साल कई महिलाएं इसका शिकार होती हैं। जानिए इसके लक्षण और शुरूआत में ही हो जाइए सतर्क और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखते ही सतर्क हो जाइए(फोटो: ट्विटर)

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer Symptoms) का खतरा आजकल महिलाओं में काफी बढ़ गया है। भारत में इस बीमारी का हर साल ना जाने कितनी औरतें शिकार होती हैं। कई बार इसका पता जब तक हमें चलता है तब तक काफी देर हो चुकी रहती है।

इस गंभीर और खतरनाक बीमारी से बचने के लिए ये जरूरी होता है कि इसके शुरुआती स्टेज में ही इसका इलाज शुरू करा दें। यहां जानिए ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer Care) के लक्षण और नजर आते ही सावधान हो जाएं और डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

1. अगर आपको अपने स्तन यानि ब्रेस्ट में गांठ जैसा महसूस हो या इसमें असामान्य मोटापा लगे, तो डॉक्टर से तुरंत चेकअप कराएं। ये कांख या स्तन के आस-पास कहीं भी हो सकता है। कई बार इसमें कोई दर्द नहीं होता है।

2. बेस्ट कैंसर में निप्पल में भी कई बार बदलाव नजर आते हैं। अगर इसमें आपको इसमें कोई असामान्य परिवर्तन लगे जैसे इसकी दिशा या रंग में बदलाव नजर आए, तो ये इस बीमारी की तरफ इशारा करते हैं। इससे खून आना भी इसकी निशानी है।

3. अगर आपके स्तन की त्वचा का रंग बदला नजर आए या इसमें किसी तरह का दर्द हो, तो ये ब्रेस्ट कैंसर की एक निशानी हो सकती हैं। कभी भी इसे नजरअंदाज करने की कोशिश न करें।

4. सिर्फ स्तन नहीं, अगर आपके बांह और हड्डियों में भी बिना वजह अक्सर दर्द रहे, तो ये इस बीमारी की तरह संकेत करते हैं। साथ ही अगर शरीर में आए दिन आपको घाव नजर आए, जो सामान्य न हो, तो भी सतर्क हो जाइए।

5. अगर आपका वजन (Weight Loss) भी अपने आप कम हो रहा है, तो ये चिंता का विषय है। कई बार ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआत में आपका वजन तेजी से घटने लगता है। इसलिए अगर आपके साथ ऐसा अचानक होना शुरू हो, तो चेकअप जरूर कराएं।

जानिए साइलेंट हार्ट अटैक के क्या लक्षण होते हैं…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

View Comments (1)