हैवी से लेकर लाइट तक, तस्वीरों में देखिए लहंगों का खूबसूरत कलेक्शन जो आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

एक खूबसूरत और ट्रेंडी लहंगा (Beautiful Bridal Lehenga) ना सिर्फ आपको परफेक्ट ब्राइडल लुक देता है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाता है। तस्वीरों में देखिए ऐसे ही खूबसूरत लहंगे।

हर साल कई अलग-अलग फैशन शो होते हैं और इस दौरान आपको काफी खूबसूरत कलेक्शन देखने मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है दिल्ली में चल रहे फैशन शो में। इस फैशन शो में डिजाइनर सुनित वर्मा (Suneet Varma) के शो में कई खूबसूरत ब्राइडल (Bridal Lehenga) लहंगे देखने मिले। ये लहंगे ना सिर्फ मॉर्डन दुल्हनों के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी ऑप्शन साबित होंगे, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएगा।

लहंगों से लेकर इसके ब्लाउज, कढ़ाई और दुपट्टे सबके डिजाइन और खूबसूरती यूनिक थे। इसमें आपको लाइट कलर से लेकर पिंक जैसे ब्राइट कलर के लहंगे मिल जाएंगे। वहीं, आपको भारी-भरकम और लाइटवेट लहंगे भी शामिल थे। अगर आप भी शादी के लिए लहंगा खरीदने (Lehenga Buying Tips) की सोच रही हैं, तो इससे पहले आप ये खूबसूत ब्राइडल कलेक्शन देखिए। इस कलेक्शन में आपको कई ऐसी आउटफिट भी देखने मिल जाएंगी, जो आप किसी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

देखिए ये खूबसूरत कलेक्शन…

अगर आप भी रेड कलर में ब्राइडल लहंगे की तलाश में हैं, तो ये खूबसूरत लहंगा आपके लिए ही है। इस पर बनी कढ़ाई इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इसे आप भी चोकर के साथ पेयर कर शाही लुक पाएं।

अगर आप किसी लाइट शेड का लहंगा ढूंढ रही हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें हल्का पर्पल शेड इसकी खूबसूरती और बढ़ा रहा है।

गोल्डेन और पिंक कलर के इस लहंगे के कट्स और डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

अगर आप थोड़ा बोल्ड लुक कैरी करने में कंफर्टेबल हैं, तो ये लहंगा आपके लिए ही है। इस पर बने फूलों वाले मोटिफ इसे ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। ये लहंगा काफी लाइटवेट भी है। आप चाहे तो इसमें बाजू लगाकर भी कैरी कर सकती हैं।

मिरर वर्क वाला ये लहंगा आपको खूबसूरत के साथ ही हटके लुक देगा। ये आपके रेग्युलर लहंगा डिजाइन से काफी अलग है और इससे आप अपने लुक में नयापन ला सकती हैं।

अगर आपको ज्यादा मिरर वर्क पसंद ना हो, तो अपने लहंगे के साथ आप इस वर्क वाला ब्लाउज कैरी करें। ये खूबसूरत लहंगे की जितनी तारीफ की जाए कम है।

देखिए फंक्शन या दोस्त की शादी में पहनने के लिए स्टाइलिश आउटफिट के ऑप्शन…

कियारा आडवाणी ने रेड लहंगे में अपने ग्लैमरस लुक से रैम्प पर लगाई आग, तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस का हॉट अंदाज…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।