Chandra Grahan 2020: आज रात लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इसके पीछे की कहानी

Cahndra Grahan 2020:  साल 2020 के शुरुआत में ही साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। खास बात ये है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के देर रात 02:40 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण फोटो (इंस्टाग्राम)

साल 2020 के शुरुआत में ही साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। खास बात ये है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के देर रात 02:40 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहेगा। यह भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि इसका कोई खास असर नहीं होने वाला है।

Chandra Grahan 2020: जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें

हिन्दू धर्म में ग्रहण को बहुत मान दिया जाता है। लोग ग्रहण से बचने के लिए कई नुक्सा आजमाते है। हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है की ये ग्रहण के पीछे राहु केतु वजह है। इसीलिए आज हम आपके लिए चंद्रन ग्रहण और सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ डिटेल्स लाये है। बता दे हिन्दू धर्म में चंद्रग्रहण लगने के पीछे राहु केतु होते हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और दानवों के बीच अमृत पाने को लेकर युद्ध चल रहा था।

अमृत को देवताओं को पिलाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी नाम की सुंदर कन्या का रूप धारण किया था और सभी में अमृत बराबर बराबर बांटने के लिए राजी कर लिया। जब मोहिनी का रूप लिए भगवान विष्णु अमृत को लेकर देवताओं के पास पहुंचे और उन्हें पिलाने लगे तो राहु नामक असुर भी देवताओं के बीच जाकर बैठ गया। जिससे अमृत उसे भी मिल जाए।

Chandra Grahan 2020 Date: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय

जैसे ही वो अमृत पीकर हटा, भगवान सूर्य और चंद्रमा को इस बात की भनक हो गई कि वह असुर है और ये बात उन्होंने भगवान विष्णु को बता दी। विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। क्योंकि वो अमृत पी चुका था इसीलिए वह मरा नहीं। उसका सिर और धड़ राहु और केतु नाम से जाना गया।

चंद्र ग्रहण का दिन और समय (Chandra Grahan 2020 Date, Time)-

बस इसी कारण ऐसी मान्यता है कि इसी घटना के कारण राहु केतु सूर्य और चंद्रमा को ग्रहण लगाते हैं। 10 जनवरी 2020 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय रात 10:37 से 11 जनवरी को 2:42 तक। चंद्र ग्रहण भारत  के आलावा अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी  दिखाई देगा।

बता दे पिछली साल 26 December को सूर्य ग्रहण लगा था जो कि साल 2019 का आखरी ग्रहण था।और अब जैसे की 2020 शुरू हो गया है तो ग्रहण भी लगने शुरू हो जायेंगे। बता डदे अब इस साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा जो की इस साल का पहला ग्रहण है। साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर में साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

Hindu Calendar, Festival 2020: जानिए नये साल के सभी व्रत और त्योहारों की तारीख और दिन

वार्षिक राशिफल 2020 (Horoscope 2020) का वीडियो यहां पर देखें-