Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण के दिन इन चीजों का करे दान, मिलेगी सुख शांति और लाभ

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण आज भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। । ऐसे में ग्रहण से कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई है। आप भी अगर चंद्रग्रहण का प्रभाव अपने जीवन में अच्छा चाहते हैं, तो आपको आज के दिन इन चीजों को दान जरूर देना चाहिए क्युकी इस दान से आपकी ज़िन्दगी सफल हो सकती है।

चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2020: आज साल 2020 का पहला चंद्र गहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान कई बातों का ख्‍याल रखना आवश्‍यक माना जात है। मान्यता है कि इस ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए।  यह एक उपच्छा या चंद्रग्रहण है, जो रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा।

यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहेगा। यह भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। । ऐसे में ग्रहण से कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई है। आप भी अगर चंद्रग्रहण का प्रभाव अपने जीवन में अच्छा चाहते हैं, तो आपको आज के दिन इन चीजों को दान जरूर देना चाहिए क्युकी इस दान से आपकी ज़िन्दगी सफल हो सकती है।

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण लगने पर क्या करें और क्या ना करें, यहां जानें

चंद्र ग्रहण के दिन इन चीजों का करें दान:

सफेद फूल का दान
सफेद चीज का संबंध चंद्रमा से होता है। इसलिए चंद्रग्रहण के दौरान आप सफेद फूल का दान कर सकते हैं। संभव हो सके तो आप मंदिर में जाकर भगवान पर भी सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि इससे विवाद सुलझता है और लाभ मिलता है।

चावल
चावल को अक्षत कहा जाता है और इसका संबंध चंद्रमा से होता है। शुभ कार्यों में चावल का प्रयोग किया जाता है। ग्रहण में चावल का दान देने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती है। साथ ही अगर आप ग्रहण के दौरान चावल से हवन करेंगे, तो घर से दरिद्रता दूर भागेगी और घर में जल्द मांगलिक कार्य होगा।

दूध
चंद्रग्रहण में दूध और दही दान का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया है और चंद्रमा का संबंध भी दूध और दही से होता है। ग्रहण के दौरान दूध और दही दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शक्कर
ग्रहण के दौरान शक्कर दान करने से इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही श्रीसूक्त का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

चांदी
चंद्रग्रहण में चांदी के दान का बहुत महत्व है। ग्रहण में चांदी का दान देने से मन मजबूत और बुद्धि कुशाग्र होती है। चांदी के आप गहने, सिक्के, मूर्तियां, बर्तन आदि दान कर सकते हैं। इससे घर में वैभव और संपन्नता आती है।

Chandra Grahan 2020: आज रात लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इसके पीछे की कहानी

इस वीडियो के जानिये कितने भाग्यशाली है आप 2020 में