इन टिप्स के साथ करें अपने कपड़ों की देखभाल, लंबे वक्त तक रहेगी उनकी चमक बरकरार

कई बार आपका नया कपड़ा (How To Take Care Of Clothes) कुछ वक्त बाद ही पुराना नजर आने लगता है। इससे बचने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें। इससे आपके कपड़े सालों-साल नए (Tips To Keep Clothes New And Safe) जैसे रहेंगे।

अपने कपड़ों को आप कुछ टिप्स फॉलो करके उनकी चमक बरकरार रख सकते हैं(फोटो: पिक्साबे)

कई बार ऐसा होता है कि आप कोई कपड़ा (How To Take Care Of Clothes) काफी पसंद के साथ खरीदते हैं, लेकिन कुछ वक्त बाद ही ये डल नजर आने लगता है या इसका रंग उड़ जाता है जिससे ये पुराना दिखने लगता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान ना हो! यहां जानिए ऐसे टिप्स (Tips To Keep Clothes New And Safe) जिनकी मदद से आप अपने कपड़ों को लंबे वक्त तक नया रख सकते हैं। जानिए कैसे रखें अपने कपड़ो का ख्याल।

1. हर कपड़े की अपनी खासियत होती है। इसलिए उन्हें उनके नेचर के हिसाब से रख-रखाव करना चाहिए। सिल्क के कपड़े अपना शाइन जल्दी खो देते हैं और पुराने नजर आने लगते हैं। इससे बचने के लिए इन्हें डिटरजेंट से धोने के बाद एक बाल्टी पानी में एक चौथाई कप विनेगर मिलाकर इन्हें इसमें 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें। फिर नॉर्मल पानी से इन्हें धो लें।

2. अक्सर पसीने (Home Reemdies For Body Odor) के दाग वाले कपड़े धोने के बाद उस हिस्से का कलर फीका नजर आने लगता है। इसलिए जरूरी होता है कि आप इस दाग को अच्छी तरह साफ करें और इसे ध्यान से धोएं। इन्हें धोने से पहले नींबू का रस और पानी समान मात्रा में मिलाकर इस हिस्से पर लगाकर हल्का रगड़ें और फिर किसी अच्छे डिटरजेंट से धोएं। इससे रंग फीका नहीं पड़ेगा।

3. ब्लैक या ब्लू डेनिम धोने के बाद अपना रंग छोड़ने लगता है जिससे ये जल्दी ही पुराना दिखने लगता है। इससे बचने के लिए ऐसी जींस धोते वक्त पानी में 1 बड़ा चम्मच नमक और आधा कप व्हाइट विनेगर मिलाएं। ये आपके कपड़े के कलर को लॉक कर इनका रंग फीका होने से बचाएगा और इनकी चमक को भी बरकरार रखेगा।

4. कपड़ों को लंबे समय तक नया और अच्छे कंडीशन में रखने के लिए उन्हें फैब्रिक के हिसाब से धोएं। ऊनी और सिल्क के कपड़ों को सिर्फ ड्राई क्लीन कराएं और इन्हें सही टेम्परेचर पर प्रेस करें। ऊनी कपड़े धोते वक्त पानी में हमेशा 2 बड़े चम्मच कंडीशनर मिलाएं। इससे ना सिर्फ इनसे अच्छी खुशबू आएगी, बल्कि कलर और इनकी सॉफ्टनेस भी बनी रहेगी।

5. कपड़ों के सुखाते वक्त भी खास ख्याल रखें। इससे ये अपने शेप में बने रहते हैं और लंबे वक्त तक नए नजर आते हैं। जहां सूती और लिनेन के कपड़ों को हाथ से धोकर छाया में सुखाना चाहिए वहीं, बुने या ऊनी कपड़ों को सपाट सुखाना चाहिए। इन कपड़ों को टांगने से नेकलाइन के पास इनकी शेप बिगड़ सकती है। साथ ही, कपड़ों को अलमारी में रखते हुए खास ध्यान रखें। साड़ी हो, लहंगा, दुपट्टा या ब्लाउज, इन कपड़ों को सफेद सूती कवर में सहेज कर रखें।

जानिए प्रेग्नेंसी के वक्त कैसे कपड़े पहनें…

वीडियो में देखिए हिना खान के समर लुक…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।