Health Tips: बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से बचने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, पलभर में मिलेगी राहत

बारिश (Monsoon Care) के साथ ही कई बीमारियों का आगाज होता है। इसमें सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम और खांसी (Home Remedies For Cough And Flu) की परेशानी देखने मिलती है। जानिए इनसे बचने के घरेलू नुस्खे।

कुछ ऐसे घरेलू तरीके हैं जिससे आप सर्दी और खांसी से राहत पा सकती हैं(फोटो: पिक्साबे)

बारिश (Monsoon Care) के साथ ही कई बीमारियों का आगाज होता है। इसमें सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम और खांसी (Home Remedies For Cough And Flu) की परेशानी देखने मिलती है। इससे बचने के लिए आपको दवाइएं खाने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। ये नेचुरल तरीके सेफ होते हैं और उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। जानिए बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के घरेलू तरीके।

1. आधा चम्मच शहद में चुटकी भर इलायची और कुछ नीबू के रस की बूंदे डालिए। इस सिरप का दिन में 2 बार सेवन करें। आपको खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलेगी।

2. आंवला में काफी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इस परेशानी से राहत दिलाते हैं। आप इसे उबालकर खाएं। इसके अलावा, आप अदरक का रस, तुलसी के पत्ते और शहद मिलाकर खाएं।

3. लहसुन को घी में अच्छी तरह भून लें और फिर इसे गर्म-गर्म ही खाएं। दिन में दो बार इसका सेवन करें। इसका स्वाद शायद आपको अच्छा ना लगे, लेकिन ये काफी फायदेमंद होता है।

4. दो चुटकी हल्दी ,दो चुटकी सौंठ पाउडर, दो चुटकी लौंग पाउडर एक चुटकी बड़ी इलायची आधी चुटकी लेकर इन सबको एक गिलास दूध में डालकर उबाल लें। इस दूध में मिश्री मिलाकर पिएं।

5. कपूर से भी आप इससे राहत पा सकती हैं। इसके लिए एक कपूर रुमाल में लपेटकर बार-बार सूंघें। इससे बंद नाक खुल जाती है और आप काफी रिलैक्स फील करते हैं।

6. काली मिर्च भी इसमें काफी फायदेमंद होती है। एक कप गर्म दूध में करीब 5-6 कालीमिर्च मिलाकर सोने से पहले पिएं। आप चाहे तो, काली मिर्च को शहद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

7. ग्रीन टी और हर्बल टी भी पी सकते हैं। इनमें मौजूद काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। दिन में दो बार इसे पिएं। इससे आपको सिरदर्द की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

8. सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में हल्दी काफी असरदार होती है। इसे सोने से पहले गर्म दूध के साथ मिलाकर पिएं। इसमें आप एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं। इससे हल्दी को अपना असर दिखाने में फायदा मिलता है।

सफर के दौरान आपको भी होती है उल्टी की परेशानी, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।