Health Tips: तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से होती हैं कई बीमारियां दूर, जानिए इसके फायदों के बारे में

तांबे के बर्तन में (Copper Pot Water Benefits) रखे पानी को नियमित रूप से पीने से आपके शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। ये सेहत ((Health Tips) के लिए काफी फायदेमंद होता है। जानिए इसके फायदों के बारे में।

तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने के फायदे(फोटो:पिक्साबे)

तांबे के बर्तन में (Copper Pot Water Benefits) रखे पानी को नियमित रूप से पीने से आपके शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। इससे आप सेहतमंद रहते हैं। साधारण बर्तन या ग्लास में रखे पानी की तुलना में ये काफी स्वास्थ्यवर्धक (Health Tips) होता है। आईए जानते हैं इसके ऐसे ही 5 फायदों के बारे में।

1. तांबे में रखें पानी पीने से आपके शरीर को मिनरल और कॉपर मिलता है। इससे शरीर में न सिर्फ इनकी कमी पूरी होती है, बल्कि कॉपर की अच्छी मात्रा खाने को पचाने में मदद करता है। इससे आपको कब्ज और गैस जैसी परेशानी से राहत मिलता है।

2. कॉपर आपकी में बैक्टिरिया और ऐसे ही दूसरे जीवाणु को खत्म करने की क्षमता होती है। इसलिए तांबे के बर्तन का पानी काफी शुद्ध होता है। ये डायरिया, पीलिया आदि बीमारी को उत्‍पन्‍न करने वाले जीवाणु को नष्‍ट कर आपको इन बीमारियों से दूर रखता है।

3. जैसा कि हम सभी जानते हैं, कॉपर की कमी से थायराइड होता है। ऐसे में ये थायराइड की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व सूजन और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। ये आपको सभी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।

4. वजन घटाने के लिए अगर आप भी घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, तो अब तांबे के बर्तन में रखे पानी को पिएं। ये आपकी बॉडी में मौजूद एकस्ट्रा फैट को ब्रेक कर मोटापे को कम करता है। साथ ये फैट बढ़ने से रोकता है।

5. कॉपर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टिरिअल प्रोपर्टी होती है। साथ ही ये शरीर में नए सेल्स को बनाने में भी मदद करता है। इससे आपके शरीर में किसी तरह के घावों को तेजी से भरने में मदद मिलती है।

जानिए ठंडे पानी पीने से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं…

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे घटाएं अपना वजन…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।