Health Tips: सिरदर्द से लेकर मिर्गी के दौरा तक, इस एक आसान तरीके से दूर हो सकती हैं बड़ी से बड़ी बीमारियां

चाहे सिरदर्द (Headache Relief Tips) हो, नाक से खून आना या खर्राटे से परेशान हो इन सबका एक उपाय है गाय के दूध का देसी घी (Cow Milk Ghee Benefits)। इससे आपको साइनस और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है।

गाय के दूध से बने देसी घी के कई फायदे होते हैं (फोटो: ट्विटर)

चाहे सिरदर्द (Headache Relief Tips) हो, नाक से खून आना या खर्राटे से परेशान हो इन सबका एक उपाय है गाय के दूध का देसी घी। इससे आप माइग्रेन जैसी बीमारी से भी राहत पा सकती हैं। इसके अलावा ये आपको कई और बड़ी बीमारियों से राहत दिलाकर आपको स्वस्थ रखता है।

इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद आसान है। यहां जानिए इसे कैसे इस्तेमाल करके एक ही वक्त में कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं। गाय के देसी घी (Cow Milk Ghee Benefits) ये फायदे सुनकर आप भी यकीनन हैरान रह जाएंगे।

इसे इस्तेमाल करने का तरीका
इसे आप रोज रात में सोने से पहले इसे हल्का गर्म करके नाक में डालें। अगर सिरदर्द है, तो इसकी एक बूंद नाक में डालकर सो जाए। आपको तुरंत राहत मिलेगी। वहीं, अगर आपको नींद न आती हो (Tips To Cure Insomania) या खर्राटे की परेशानी हो, तो भी इसका इस्तेमाल करें। अगर नाक से खून आए, तो भी ये उपाय कारगर होगा।

इतना ही नहीं, अगर आपको साइनेस की परेशानी हो या आए दिन आप सर्दी-जुकाम की समस्या से घिरे रहते हैं, तो भी इसके इस्तेमाल से राहत पा सकती हैं। वहीं, अगर आपको मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो इसके नियमित इस्तेमाल से कुछ ही महीनों में आपको इससे राहत मिलेगी।

कैसे तैयार करें अपना खुद का देसी
आप गाय का दूध लें और इससे दही और मठ्ठा बना लें। इन्हें बनाते वक्त जो मक्खन निकले उसे घी के तौर पर इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसकी मलाई को इकठ्ठा करके इससे घी निकाल सकती हैं। ये घी निकालने का एक बेहतरीन तरीका है।

जानिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को कैसे चुटकियों में करें कंट्रोल…

वीडियो में देखिए लहसुन के हैरतअंगेज फायदे…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।