Beauty Tips: फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो किचन की इन चीजों से इन्हें बनाएं फूलों सा मुलायम

फटी एड़ियों (Cracked Heels) की परेशानी किसी को भी हो सकती है। ये आपके पैरों की खूबसूरती बिगाड़ देती हैं। इस परेशानी को खत्म करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों (Home Remedies) को अपनाएं और बनाएं एड़ियों को मुलायम।

फटी एड़ियों को किचन की चीजों से बनाएं कोमल(फोटो:ट्विटर)

फटी एड़ियों (Cracked Heels) की परेशानी न सिर्फ सर्दियों में, बल्कि गर्मियों में भी होती है। ये आपके पैरों की खूबसूरती (Beautiful Feet Tips) बिगाड़ देती हैं। और तो और आप कई बार ऐसी एड़ियों की वजह से हील्स पहनने से कतराती हैं क्योंकि आपको लगता है कि इसमें आपकी एड़ियां नजर आएंगी और आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

फटी एड़ियों की परेशानी के पीछे कई वजह होती हैं। रूखे फर्श पर लंबे वक्त तक नंगे पैर रहना, नमी की कमी, पॉल्यूशन के अलावा कई बार डाइबिटीज और थाइरॉयड जैसी बीमारियां भी इसकी वजह होती हैं। इस परेशानी को खत्म करने के लिए महंगी क्रीम नहीं, बल्कि घरेलू तरीके आजमाएं। आप भी जानिए इन घरेलू नुस्खों (Home Remedies) के बारे में।

1. केला एक नैचुरल मॉइश्चराइजर होता है। इसमें मौजूद मौजूद विटामिन ए, बी6 और सी आपकी स्किन की इलैस्टिसिटी बनाए रखने के साथ ही इसे नमी भी देते हैं। रात में सोने से पहले पका हुआ केला लें और इसे मसलकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिनट बाद दो लें। दो हफ्तों तक लगातार ऐसा करें।

2. शहद भी केला की तरह नैचुरल मॉइश्चराइजर होता है, जो आपकी स्किन को नमी देकर इस परेशानी को खत्म करता है। एड़ियों को गुनगुने पानी में 10 मिनट डुबोकर रखें। इसे पोंछकर इस पर शहद लगाएं। सूखने पर इसे प्यूमिस स्टोन या उंगलियों से रगड़ते हुए छुड़ाएं। हर रोज सोने से पहले ऐसा करें।

3. तिल का तेल आपकी एड़ियों को नमी देकर इसके रूखेपन को दूर करता है और फटने से बचाता है। पैरों को अच्छी तरह धोने के बाद पोंछ लें। अब एड़ियों पर तिल का तेल लगाएं। मोजा पहनकर सो जाएं। सुबह धो लें। रात में सोने से पहले हर रोज ऐसा करें।

4. बेकिंग सोडा एक कमाल का स्क्रब है, जो आपकी एड़ियों से डेड स्किन सेल्स को निकालकर इसे मुलायम बनाता है। साथ ही ये आपको पैरों की बदबू से भी राहत दिलाता है। आधा टब गुनगुने पानी में 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालकर पैरों को इसमें 15 मिनट डुबोकर रखें। इसके बाद प्यूमिस स्टोन से एड़ियों को रगड़ें और फिर धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

5. नींबू से आप इस परेशानी को दूर कर सकती हैं। 1 बड़े चम्मच वैसलीन में 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। पैरो को गुनगुने पानी से धोने के बाद इस पेस्ट को एड़ियों पर लगाएं। इसके बाद मोजा पहनकर सो जाए। सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें। रात में सोने से पहले ऐसा हर रोज करें। वैसलीन पैरों को मॉइश्चराइज करेगी वहीं, नींबू डेड स्किन सेल्स को निकालकर नए सेल्स बनाने में मदद करेगा।

जानिए घर पर कैसे आसानी से बिना महंगे पेडिक्योर के अनुष्का शर्मा जैसे खूबसूरत पैर पा सकती हैं…

वीडियो में देखिए कैसे दो रुपये के नींबू से प्रियंका चोपड़ा जैसी खूबसूरती पा सकती हैं…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।