पिंपल से लेकर डार्क सर्कल तक, दही के इस्तेमाल से दूर करें अपनी ये 5 परेशानियां और बढ़ाएं खूबसूरती

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड के अलावा जिंक और कई मिनरल आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी मिलकर आपको पिंपल से लेकर दाग-धब्बों और झुर्रियों जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

दही के इस्तेमाल से आप अपनी खूबसरती बढ़ा सकती हैं(फोटो:पिक्साबे)

गर्मियों में दही आपके खाने का एक जरूरी हिस्सा बन जाता है। ये पेट को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही ये काफी सेहतमंद होता है। लेकिन सिर्फ आपके खाने का स्वाद और गर्मी से राहत पाने के लिए, आप इसका इस्तेमाल अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी कर सकती हैं।

जी हां, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड के अलावा जिंक और कई मिनरल आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी मिलकर आपको पिंपल से लेकर दाग-धब्बों और झुर्रियों जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। तो आप भी जानिए कैसे करें इसे अपनी खूबसूरती के लिए इस्तेमाल।

1. इसे आप शहद के साथ मिलाकर हफ्ते में हर दूसरे दिन चेहरे पर लगाएं। 1 बड़े चम्मच दही में 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद इसे धो लें। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी जिससे ये बनेगा कोमल और मुलायम।

2. दाग-धब्बों को खत्म करने के लिए आप नींबू और दही से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 बड़े चम्मच दही में आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह प्रभावित जगहों पर लगाएं। सूखने पर धो लें। अगर स्किन में कोई एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।

3. पिंपल की परेशानी खत्म करने के लिए हर रोज सोने से पहले दही का इस्तेमाल करें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। अब इसे रूई या उंगलियों की मदद से पिंपल पर अच्छी तरह लगाएं। ध्यान रखें एक ही रूई का बार-बार इस्तेमाल न करें। सुबह उठकर इसे धो लें।

4. झुर्रियों के लिए इसे आप दही और बेसन का इस्तेमाल करें। 2 बड़े चम्मट दही में 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर एक समान तरीके से लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

5. डार्क सर्कल की परेशानी खत्म करने में भी दही काफी असरदार होता है। ये एक बेहतरीन आई क्रीम साबित हो सकता है। सोने से पहले रात में इसे आप अपने अंडर आई एरिया और डार्क सर्कल पर अच्छी तरह लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धो लें। ये स्किन लाइटनिंग एजेंट होता है।

वीडियो में देखिए कैसे किचन की चीजों से गोरी रंगत पाएं…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।