आज का राशिफल 2 सितंबर 2019: तुला-मीन राशि के जातकों को करनी पड़ सकती है यात्रा, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Daily Horoscope 2 September, 2019: दैनिक राशिफल की मदद से हम अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आज मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी, जानिए आज का राशिफल।

आज का राशिफल- 2 सितंबर, 2019 (फोटो- सोशल मीडिया)

Daily Horoscope 2 September, 2019: हिंदू धर्म में राशियों का काफी महत्व होता है, हालांकि हिंदू धर्म में कर्मों को भी प्रधान बताया गया है। राशियों पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता रहता है। इससे आपके काम भी प्रभावित होते हैं। राशिफल की मदद से आप आने वाले कल को कुछ हद तक बदलने में कामयाब रहते हैं। इसके जरिए आप सावधानी बरतते हुए अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) यानी 2 सितंबर, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आपको कमाई के नए साधन मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। महिलाएं विश्वसनीय सहयोगी के रूप में उभरेंगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे।

वृषभ

आज वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों का दिन भी अच्छा गुजरेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को आज संभलकर रहना होगा। आज आप घर में तनाव दूर करने के प्रयास करेंगे। आपके प्रयास दोपहर बाद सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। रुपयों-पैसों को सोच-समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।

कर्क

कर्क राशि के लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों के कारण आज महत्वपूर्ण लाभ अर्जित करेंगे। आज आपको अपना समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी है। सही भोजन करना और सक्रिय जीवन शैली बनाए रखना बेकार नहीं जाना चाहिए। धन लाभ के योग हैं।

सिंह

सिंह राशि के लोग आर्थिक मोर्चे पर कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी। सकारात्मकता से आज आप अपना दिन अच्छा बना सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोग आज कारोबार क्षेत्र में कुछ नया शुरू कर सकते हैं। ध्यान रहे कि नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। आज आपकी किसी शख्स से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगा।

तुला

आज तुला राशि के जातकों के यात्रा के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। धन हानि हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का दिन अच्छा गुजरेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोग आज दफ्तर में छाए रहेंगे। आज आप आराम की वस्तुओं को खरीदने पर पैसा खर्च करेंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु

धनु राशि के लोग आज हंसमुख दिन व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर कोई विशेष समाचार मिलेगा। आप आपके बॉस और सहयोगी आपसे खुश रहेंगे। आपका जीवनसाथी शाम को आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।

मकर

मकर राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। भगवान गणेश की पूजा करें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को स्वस्थ रहने की दिशा में कदम उठाने होंगे। आज गुस्से पर काबू रखें वरना परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसले लें।

मीन

मीन राशि के जातकों के आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप किसी नई जगह जाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपकी शाम जीवनसाथी के साथ अच्छी गुजरेगी। धन लाभ का योग है। आज आप व्यवसाय में कुछ नया कर सकते हैं।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।